फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Many feeders were affected by tripping and faults throughout the night, causing problems for consumers.

Fatehpur News: रातभर ट्रिपिंग और फाल्ट से कई फीडर प्रभावित, उपभोक्ता परेशान

Thu, 28 May 2026 01:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Many feeders were affected by tripping and faults throughout the night, causing problems for consumers.
फतेहपुर। नौतपा की तपिश के बीच शहर व ग्रामीण इलाकों में विद्युत उपकेंद्र पर बढ़े लोड का असर साफ दिखाई दिया। शहर के आबूनगर, ज्वालागंज, हरिहरगंज, राधानगर और पटेल नगर फीडरों पर बार-बार ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट होने से देर रात तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन


बुधवार रात भी भीषण गर्मी के चलते बिजली उपकरणों के बढ़े इस्तेमाल से मांग बढ़ गई। आबूनगर और ज्वालागंज फीडर में कई बार फाल्ट होने से ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। राधानगर, आईटीआई रोड, सिविल लाइंस और कलक्टरगंज क्षेत्रों में लो-वोल्टेज की शिकायत रही। हरिहरगंज और शादीपुर क्षेत्र में देर रात फाल्ट से करीब डेढ़ घंटे आपूर्ति बाधित रही। पटेल नगर और दक्षिणी शहर के कुछ हिस्सों में ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ा। इससे कटौती की स्थिति बनी।
विज्ञापन

हालांकि बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रातभर पेट्रोलिंग कर फाल्ट ढूंढकर आपूर्ति बहाल की। इस संबंध में विद्युत निगम के एसई अनिल वर्मा ने बताया कि गर्मी में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। इससे पुराने फीडरों पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed