फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man drwan in fatehpur

डूबे युवक का नहीं लगा सुराग साथियों पर अगवा के बाद हत्या का आरोप

Fri, 07 Aug 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
man drwan in fatehpur
फतेहपुर में चार दोस्तों के साथ 17 जुलाई को गंगा स्नान के लिए कड़ा धाम गए सेवानिवृत्त शिक्षक के बेटे का कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों ने युवक के साथियों पर अपहरण के बाद हत्या का शक जाहिर करते हुए एसपी से शिकायत की है। एसपी प्रशांत वर्मा ने पुलिस ने घटना की रिपोर्ट तक नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के खुशवक्तराय नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राममिलन सिंह का बेटा मनीष उर्फ शुभम (20) कौशांबी के कड़ा धाम स्थित कुबरी घाट पर स्नान को गया था। पिता ने बताया कि 17 जुलाई को मनीष के चार दोस्त घर आए थे। वह उसे कड़ा धाम चलने के लिए ले जाने लगे।
विज्ञापन

मनीष के कहने पर राममिलन ने उसके एक दोस्त को 20 हजार रुपये दिए थे। रकम को लेकर मनीष और उस दोस्त के बीच दो जुलाई को नोकझोंक भी हुई थी। पिता ने बेटे को समझाया था कहीं उधारी लेने वाला युवक विश्वासघात न कर दे। इसके बाद भी मनीष दोस्तों के साथ चला गया था। 17 जुलाई की दोपहर करीब तीन बजे कड़ा धाम गोमती संस्थान से विनय तिवारी नामक शख्स का फोन आया। उसने बेटे के गंगा में डूबने की खबर दी। वह लोग चार बजे मौके पर पहुंचे। जहां सूचना देने वाला विनय तिवारी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीआरएफ टीम की मदद से काफी देर तक खोजबीन कराई गई पर उसका कुछ पता नहीं चला। दोस्तों से संपर्क किया गया तो उन लोगों ने बताया कि वह भी नदी में डूब रहे थे। उनकी जान तीतर नाम के व्यक्ति ने बचाई लेकिन मनीष डूब गया। तीतर से संपर्क किया तो उसने बताया कि डूबते तीन लोग ही दिखे थे।

कड़ा धाम पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस ने टरका दिया कि घटना की शुरुआत उनके घर से हुई है, वहीं मामले की जांच कराएं। यहां कोतवाली और राधानगर पुलिस चौकी में तहरीर दी। पुलिस आरोपियों के घर तक नहीं पहुंची और न ही कोई कार्रवाई की गई है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि कौशांबी पुलिस से संपर्क कर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed