फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   man died in fatehpur

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sun, 11 Oct 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
man died in fatehpur
अमौली (फतेहपुर) में चांदपुर थाना क्षेत्र के मदुरी पेट्रोलपंप के समीप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि आगे जा रहा साइकिल सवार बाइक की टक्कर लगने से खंती में गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने बाइक सवार की मौत की पुष्टि के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बडिगवां निवासी जयचंद्र सिंह का बेटा शिवम (24) रविवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बिना हेलमेट लगाए अपने गांव जा रहा था। बाइक सवार जैसे ही अमौली रोड पर मदुरी पेट्रोलपंप के सामने पहुंचा, तो सामने से आ रहे किसी वाहन की तेज रोशनी के कारण बाइक सवार के टक्कर लग गई, जिससे बाइक सवार की सड़क पर गिरकर वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर बाइक से सवार के गिरने के बाद भी बाइक आगे जा रहे साइकिल सवार मदुरी गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति से जा भिड़ी, जिससे साइकिल सवार खंती में गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है, जबकि बाइक सवार काो एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जयचंद्र भारती ने बताया कि वाहन की रोशनी के कारण बाइक सवार बचाव नहीं कर पाया, जिससे दुर्घटना का शिकार हुआ है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी दुर्घटना करने वाले वाहन का पता लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed