{"_id":"6988cf1d0cb29a913605efc0","slug":"man-arrested-for-blackmailing-and-raping-constables-wife-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148981-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सिपाही की पत्नी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सिपाही की पत्नी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। सिपाही की पत्नी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले मकान मालिक के पुत्र को रविवार सुबह पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
प्रयागराज निवासी एक सिपाही की वर्ष 2020 में जनपद के थाने में तैनाती हुई थी। वह परिवार के साथ एक गांव में झोलाछाप के घर में किराये पर रहने लगा। सिपाही की पत्नी का आरोप है कि झोलाछाप के पुत्र रोहित ने नहाते समय रोशनदान से उसकी फोटो खींच और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने लगा। आरोपी ने धमकाकर तीन सोने की चेन, दो हार और चार चूड़ियां भी छीन लीं।
परेशान होकर उसने पति को आपबीती बताई। पति ने 2022 में मुख्यालय ट्रांसफर करा लिया लेकिन आरोपी फोन पर परेशान करता रहा। तंग आकर महिला ने 23 दिसंबर 2025 को थाना घूरपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई जो चार फरवरी को बकेवर थाना पहुंची। पुलिस ने नारायण ढाबा के पास से आरोपी रोहित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
गलत इलाज से मौत में भी नामजद
रोहित सविता पर करीब 11 माह पहले गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इसमें रोहित का पिता विजयशंकर सविता भी नामजद था। दरअसल पिता-पुत्र मिलकर अवैध तरीके से क्लीनिक संचालित करते हैं। यहां गलत इलाज से बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे के परिजन ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।