फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Make way for the procession because of disputes

जुलूस निकालने में रास्ता बना विवाद की वजह

Sat, 16 Jan 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Sat, 16 Jan 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Make way for the procession because of disputes

जहानाबाद में बवाल के पीछे की हकीकत मंडवा बवाल की

विज्ञापन
तरह रास्ते के  विवाद में सामने आई है। पूरे कस्बे में तनाव को हवा देने में दारागंज की घटना ही रही है। यहां पर शुक्रवार को पहुंचे पुलिस अधिकारियों और एलआईयू से इलाकाई लोगों ने रास्ते को लेकर बात रखी है।

दारागंज के रहने वाले मुन्ना, शमसाद खां ने बताया कि मकर संक्रांति का जुलूस ठकुरन गली से दारागंज मस्जिद तक आता रहा है। इसके बाद जुलूस को सीधे मोहल्ले के अंदर ले जा रहे थे।

जबकि पहले मस्जिद के सामने से चौक की ओर जाने वाले रास्ते से जुलूस निकाला जाता था। इसका विरोध किया गया था। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। महिला कल्लो और यासमीन को घर तक दौड़ाकर पीटा गया।

इसी घटना के खबर जहानाबाद में आग की तरह फैल गई थी और जगह-जगह पर आगजनी पथराव की घटनाएं हुई। बता दें सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव में दो माह पहले मूर्ति विसर्जन में भी रास्ते को लेकर ही बवाल हुआ था।

दो संप्रदाय के लोगों के बीच जमकर बवाल आगजनी की घटनाएं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed