फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Make the wall strong and attractive by installing poster tiles

Fatehpur News: पोस्टर टाइल्स लगा कर दीवार को बनाएं मजबूत और आकर्षक

Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 07 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Make the wall strong and attractive by installing poster tiles
फतेहपुर। दीपावली पर्व पर घर को सजाने के लिए लोग साफ-सफाई, पेंट और मरम्मत कार्य करा रहे हैं। इन दिनों शहर की हार्डवेयर दुकानों में पत्थर सी मजबूत और आकर्षक डिजाइन की पोस्टर टाइल्स आई हैं। जिन्हें दीवारों में लगा कर उसकी रौनक बढ़ाई जा सकती है। वहीं घर के अन्य हिस्सों में लगाने के लिए भी कई प्रकार की बेहतर टाइल्स हैं। दुकानों में अलग-अलग डिजाइन और साइज के आधार पर भिन्न मूल्यों की टाइल्स उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

दीपावली पर्व शुरू होने से पहले लोग अपने घरों की साज सज्जा करना शुरू कर देते हैं। इस बार घर को सजाने के लिए भिन्न-भिन्न प्रकार की टाइल्स बाजार में हैं। हार्डवेयर दुकानों में इन दिनों कजारिया, जॉनशन और ओरियंट टाइल्स का नया कलेक्शन आया है। टाइल्स विक्रेता राममिलन शिवहरे ने बताया कि इन टाइल्सों की मोटाई पत्थर जैसी है। वहीं टाइल्सों की फिनशिंग घिसाई से अच्छी है। पोस्टर टाइल्स में धार्मिक चिह्न, स्थल और नैतिक गुणों की तस्वीरें छपी हैं। जो लगने के बाद दीवारों में सीनरी से अच्छी लगेंगी। राजस्थान और गुजरात से आने वाले इन टाइल्सों में कई प्रकार की वैरायटी है। टाइल्सों की ग्रेस्टफ सीरीज पार्किंग एरिया में लगाने के लिए सबसे बेहतर है। घर की फर्श और किचन के लिए सिग्नेचर सीरीज का प्रयोग किया जा सकता है। जो देखने में काफी बढि़या लुक देती हैं। पोस्टर टाइल्स की कीमत नौ सौ रुपये वर्गफीट से शुरू हो कर तीन हजार रुपये वर्गफीट तक है। जबकि साधारण टाइल्स की कीमत 40 रुपये वर्गफीट से शुरू होकर 150 रुपये तक है। उन्होंने बताया कि इन दिनों लोग घरों में पत्थर लगाने की अपेक्षा टाइल्स का इस्तेमाल अधिक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed