{"_id":"571e6e354f1c1beb7fa91732","slug":"magic-entered-the-parked-truck-the-death-of-the-operator-wands","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी मैजिक, बैंड संचालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी मैजिक, बैंड संचालक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Tue, 26 Apr 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
मोर्चरी में मृतक संचालक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास पर सोमवार सुबह कानपुर की बैंड पार्टी से भरी मैजिक खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में बैंड संचालक गोपी (60) की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कानपुर देहात के कृ पालपुर नेरा से सुल्तानपुर घोष थानान्तर्गत प्रेमनगर बारात आई थी। कानपुर देहात भोगनीपुर थाना क्षेत्र के बहेरी खुर्द निवासी गोपी (60) बैंड संचालक थे। वे अपने साथियों संग बारात की बुकिंग में आए थे। सोमवार को लौटते समय मैजिक एक खड़े ट्रक में जा घुसी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त मैजिक से गोपी को मृत हालत में बाहर निकाला।
विज्ञापन
वहीं चालक पुष्पेंद्र पुत्र कृपाशंकर (30) गौरीकरन भोगनीपुर कानपुर देहात, खलासी रामबली पुत्र बाबूराम (50) गौरीकरन भोगनीपुर, रामऔतार पुत्र सूबेदार (50) बहेरी खुर्द भोगनीपुर, शिवबाबू पुत्र पन्नीलाल (45)गौरीकरन भोगनीपुर, शारदा पुत्र कालीचरण (50) बहेरी खुर्द, छोटेलाल पुत्र जमुनादास (25) श्यामसुदंर नगर भोगनीपुर व वासुदेव पुत्र मनोहर लाल (40) इंगवारा सिकंदरा कानपुर देहात घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।
विज्ञापन