फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   loving couple gineup live

फतेहपुर में एक साथ फांसी के फंदे पर झूले प्रेमी युगल

Wed, 10 Aug 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Wed, 10 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 loving couple gineup live
फंदा लगाया - फोटो : bureau

फतेहपुर। प्रेम संबंधों के विरोध पर प्रेमी युगल एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए। घटना थरियांव थाना क्षेत्र के सचौली गांव की है। पुलिस ने अमरूद के पेड़ पर लटके दोनों के शव बरामद किए। जान देने वाले राकेश पाल (50) और सावित्री देवी (40) हैं। दोनों सचौली गांव के ही रहने वाले थे। सावित्री के पति सियराम लोधी की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। राजेश पाल टेंपो चालक था। पुलिस के मुताबिक करीब तीन साल से दोनों में संबंध थे और ये छिपकर मिलते थे। दोनों परिवारों को यह बात रास नहीं आती थी।

विज्ञापन


विरोध बढ़ने पर सावित्री करीब दो महीने पहले गांव छोड़ अपने मायके थाना असोथर के अभयराजपुर चली गई थी। वह मायके से मंगलवार शाम को निकली थी। इधर राजेश घर से बेटी के लिए रिश्ता खोजने की बात कहकर  दोपहर को निकला था। ग्रामीणों ने बुधवार सुबह सचौली गांव के बाहर एक ही साड़ी के  फंदों से एक ही पेड़ की एक डाल पर दोनाें के शव लटकते देखे। सावित्री के बेटे गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया। सीओ पुर्णेंदु सिंह ने बताया कि दोनों के एक साथ आत्महत्या करने से प्रेम संबंध की बात सामने आई है। गांववाले भी यही बता रहे हैं। परिजन इनके संबंधों से सामाजिक छवि बिगड़ने की बात कहकर विरोध करते थे। इसी से दोनों ने जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed