फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lover who killed sisters said Had started talking to girlfriend's sister-in-law, so killed her

बहनों की हत्या: कातिल ने कहानियां गढ़कर पुलिस को भटकाया, बोला- प्रेमिका की भाभी से होने लगी थी बात, इसलिए...

Sun, 04 Jun 2023 10:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 04 Jun 2023 10:51 AM IST
सार

फतेहपुर पुलिस ने रिश्ते में बहनों की नृशंस हत्या करने के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी दिवांशू उर्फ दीशू को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को कई तरह के बयान दिए और कहानियां बताई। पुलिस को खासा परेशान होना पड़ा। पकड़े जाने के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। 

विज्ञापन
lover who killed sisters said Had started talking to girlfriend's sister-in-law, so killed her
lover who killed sisters - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर में प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर कटोघन पेट्रोल टंकी के पास रिश्ते में बहनों की नृशंस हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। कौशांबी निवासी हत्यारोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रेमी युगल के एक दूसरे के चरित्र पर शक करने लगे थे। युवती प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी कहासुनी के दौरान पहले प्रेमी ने युवती की हत्या कर दी। 
विज्ञापन


बीच-बचाव में आई प्रेमिका की रिश्ते में बहन को मारकर भाग निकला था। पुलिस टीमों नें कौशांबी जिल के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के इमामअली का चक मजरे अलीपुर जीता निवासी दिवांशू उर्फ दीशू (23) को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन


पुलिस हिरासत में आने के बाद दिवांशू ने पुलिस को कई तरह के बयान दिए और कहानियां बताई। पुलिस को खासा परेशान होना पड़ा। पकड़े जाने के बाद हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बोला कि घटना में शामिल जरूर है लेकिन हत्या में उसके साथ चार साथी शामिल हैं। एक सफेद रंग की बोलेरो का प्रयोग किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सख्ती से पूछताछ में वह अपने साथियों का नाम नहीं बता सका। दूसरी कहानी उसने बताई कि हत्या में 26 वर्षीय युवती का बड़ा भाई शामिल था। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने भाई के फोन की लोकेशन निकाली और आयोजन स्थल पर पहुंचकर पूछताछ की। पता चला कि युवती का भाई पूरी रात आयोजन स्थल पर ही मौजूद था, जिससे दिवांशू की यह कहानी गलत साबित हो गई। 

तीसरी कहानी बताई कि हत्या में युवती की भाभी का हाथ है। दिवांशू ने बताया कि उसकी कुछ दिनों से युवती की भाभी से बातचीत होने लगी थी। भाभी ने ही युवती को रास्ते से हटाने के लिए उसे उकसाया था। प्रमाण के तौर पर उसने अपने फोन से भाभी के फोन पर किए वीडियो कॉल भी दिखाए। 

 

पुलिस ने भाभी को भी पूछताछ के लिए बुलाया। उसके बाद थाने के अंदर ही भाभी और दिवांशू के बीच झड़प हुई। जांच में यह कहानी भी गलत निकली। परिवार को भी पुलिस की जांच के दायरे गुजरना पड़ा। भाई और भाभी को पूछताछ के लिए कोतवाली में बैठाया। 

 

भाई के कपड़े उतराकर फील्ड यूनिट को जांच के लिए भेजा। भाभी से भी सघन पूछताछ का दौर चला। हत्यारोपी बोला कि उसे किशोरी की हत्या का पछतावा है। किशोरी की हत्या हालातों के चलते हुई है। हत्यारोपी बीए फाइनल का छात्र है।

किशोरी का शव पहुंचा गांव तो नम हुई आंखें
दोहरे हत्याकांड में बेकसूर किशोरी की मौत से सभी के होश उड़े दिखे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को किशोरी का शव गांव पहुंचा। वहां भीड़ लग गई। महिलाएं फूट-फूटकर रोई तो वहां मौजूद गांव के लोगों की आंख नम हो गईं। पुलिस मौजूदगी के बीच शव को एम्बुलेंस से गंगा घाट ले जाया गया। वहां अंतिम संस्कार हुआ। सुल्तानपुर घोष की युवती का शव पहले गांव पहुंचा। 

पुलिस मौजूदगी में परिजन उसे गंगा घाट किनारे ले गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हत्याकांड को लेकर गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। शव आने के बाद भीड़ जुट गई। यहां सीओ खागा डीसी मिश्र, एसओ थरियांव, इंस्पेक्टर किशनपुर, पीएसी समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा और पुलिस व्यवस्था के बीच ही तुरंत शव को गांव से अंतिम संस्कार के लिए गंगा घाट ले जाया गया। 
 

वहीं संवेदनशील दोहरे हत्याकांड को लेकर शुक्रवार रात से पुलिस महकमे के आला अधिकारी खागा कोतवाली और घटनास्थल पहुंचे। प्रयागराज एडीजी जोन भानू भाष्कर, आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय, डीएम श्रुति, एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी विजयशंकर मिश्र मौजूद रहे। शासन स्तर से भी घटना की जानकारी ली गई और तुरंत खुलासे के निर्देश दिए गए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने खागा में ही कैंप किया और पूरी रात खागा में रहे। शनिवार को करीब चार बजे मुख्यालय रवाना हुए।

खुलासे में इंस्पेक्टर खागा एके चतुर्वेदी, इंस्पेक्टर क्राइम प्रदीप कुमार, इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार, एसएसआई विवेक यादव, एसआई अखिलेश यादव, एसआई राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, आरक्षी रामकुमार, भूपेंद्र, राकेश, रोहित यादव, प्रवेश यादव, संदीप कुमार, जीतेश कुमार, महिला आरक्षी नीलम सिंह, सौम्या जी अग्रहरि, पल्लवी सिंह, अनामिका सिंह और सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार सिंह, आरक्षी अजय पटेल, सनत पटेल, अंकूश बाबू, शिवसुंदर, स्वाट टीम प्रथम प्रभारी अनिरुद्ध कुमार दुबे शामिल रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed