{"_id":"65eb6d8c95d47d4cc70ca648","slug":"list-of-those-spreading-anarchy-ready-notice-to-15-thousand-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112249-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार, 15 हजार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार, 15 हजार को नोटिस
विज्ञापन
फतेहपुर। मतदान के दौरान अराजकता फैलाने वालों की सूची तैयार कर निगरानी की जाएगी। गलत हरकत उन्हें जेल की हवा खिलाएगी। हालांकि कस्बे के पुराने हिस्ट्रीशीटर ही थाना कोतवाली में संबंध बनाकर अपनी-अपनी हिस्ट्री दबवाए हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित चुनाव सेल की टीम चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कार्य कर रही है। इसका नोडल प्रभारी एएसपी विजय शंकर मिश्र को बनाया गया है। एएसपी ने चुनाव सेल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव सेल प्रभारी सुरेश कुमार को दिशा-निर्देश दिए हैं। एएसपी ने बताया कि मतदान केंद्र अंतर्गत रहने वाले सभी अराजकतत्वों को चिह्नित किया गया है। करीब 15 हजार अराजकतत्वों को चिह्नित कर नोटिस जारी की गई है।
1300 से अधिक पर कार्रवाई
चुनाव में शांति व्यवस्था का खतरा पैदा करने वाले 1384 लोगों पर कार्रवाई की गई है। 23 पर गुंडा एक्ट व 421 पर मिनी गुंडा, 16 पर गैंगस्टर, 450 हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन की कार्रवाई की गई है। जिले की 33 शस्त्र दुकानों का सत्यापन किया गया है। सेल में 16 सदस्यीय चुनिंदा पुलिस कर्मियों की टीम लगाई गई है। टीम में दो निरीक्षक, पांच उपनिरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, दो महिला कांस्टेबल, चार पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। टीमें सभी थानों के संपर्क में रहकर सूचनाओं का संकलन करती है।
विज्ञापन
2019 में आचार संहिता के दर्ज मामलों में लगी चार्जशीट
2019 के लोकसभा चुनाव में जिले के विभिन्न थानों में छह मुकदमे दर्ज हुए थे। सारे मामलों में पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है। इनमें एक मामला कोरोना के अंतर्गत दर्ज हुआ था। उस मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगी। इसके पहले 2014 लोकसभा चुनाव में सात मुकदमे दर्ज हुए थे। उनमें भी चार्जशीट लगी है। विधानसभा चुनाव 2022 में आचार संहिता उल्लंघन के 36 मुकदमे दर्ज हुए। इनमें भी पुलिस चार्जशीट लगा चुकी है।