फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   list

मानक के विपरीत तैयार की गई गरीबों की सूची

Tue, 07 Apr 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
list
फतेहपुर। प्रशासन ने गरीबों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका के कर्मचारी लगाकर सभासदों के सहयोग से वार्डवार सूची तैयार कराई है। सूची बनाने में मानक का पालन न होने के आरोप लग रहे हैं। सभासद चहेतों के नाम सूची में शामिल कर रहे हैं। सिविल लाइन वार्ड से 136 गरीबों की सूची भेजी गई है।
विज्ञापन

देवीगंज वार्ड के प्रेम कुमार कहते हैं कि पालिका कर्मचारी सभासद के इशारे पर उनके चहेतों के नाम सूची में शामिल किए हैं। कई गरीबों के नाम सूची में नहीं हैं। छात्र नेता स्वरूपराज सिंह जूली का कहना है कि कलक्टरगंज वार्ड में 77 लोगों को मुफ्त राशन प्रशासन की तरफ से बांटा गया है।
विज्ञापन

इनमें ज्यादातर लाभार्थी पक्के आलीशान मकान में रहते हैं। सिविल लाइन 136 गरीबों की सूची भेजी गई है। सिविल लाइन एरिया संपन्न क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां गरीबों की लंबी सूची शक के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्टरगंज सभासद दिवाकर अवस्थी का कहना है कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पक्के मकान तो हैं, लेकिन वाहन चालक हैं। लॉकडाउन में इनकी हालत खराब हो गई है। राधानगर सभासद दिनेश तिवारी का कहना है कि सूची तैयार कराने में उनकी कोई भूमिका नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed