फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Line connected youth swings from electric shock, dies

Fatehpur News: लाइन जोड़ रहा युवक करंट से झुलसा, मौत

Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Line connected youth swings from electric shock, dies
जाफरगंज। नलकूप की लाइन जोड़ते समय विद्युत आपूर्ति चालू होने से एक युवक की करंट से झुलसकर मौत हो गई। नलकूप संचालक भी मामूली रुप से झुलस गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव निवासी जगन्नाथ का पुत्र अरविंद (30) गोवा में मजदूरी करता था। वह खेती में हाथ बंटाने गांव आया था। पड़ोसी नलकूप संचालक राम लखन निषाद नलकूप की लाइन ठीक कराने अरविंद को घर से ले गया। रामलखन ने बताया कि उसने कसियापुर फीडर में काम कर रहे संविदा कर्मी से विद्युत आपूर्ति बंद कराई थी। पोल पर चढ़कर अरविंद बिजली ठीक करने लगा। इसी दौरान आपूर्ति चालू होने से अरविंद करंट की चपेट में आ गया। झुलसने से अरविंद की मौत हो गई। वह मामूली रूप से झुलस गया। उधर, संविदा कर्मी ने बताया कि फीडर में काम खत्म होने के बाद कई बार रामलखन को फोन किया। फोन न उठने पर लाइन चालू कराई थी। रामलखन ने बताया कि वह घर पर मोबाइल भूल गया था। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि पिता जगन्नाथ की सूचना पर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed