{"_id":"6ae6448ea989b98fd00a2038","slug":"life-made-an-appearance-on-a-moving-train-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-165520-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: दौड़ती ट्रेन में जिंदगी ने दी दस्तक...मां का सफर बना यादगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: दौड़ती ट्रेन में जिंदगी ने दी दस्तक...मां का सफर बना यादगार
विज्ञापन
फोटो-09-प्रसव में के बाद एम्बुलेंस में महिला। संवाद
- फोटो : Archive
फतेहपुर। लुधियाना से खागा लौट रही गर्भवती महिला के लिए शनिवार को ट्रेन का सफर यादगार बन गया। रास्ते में महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो परिवार के लोग परेशान हो गए। इससे पहले कि ट्रेन किसी स्टेशन पर पहुंचती, महिला ने चलती ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया।
मामले की सूचना फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर दी गई तो आपातकालीन एंबुलेंस तत्काल पहुंच गई। एंबुलेंस कर्मियों ने जच्चा-बच्चा को प्राथमिक उपचार और जरूरी देखभाल देने के बाद जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
खागा निवासी निशा (20) पत्नी संदीप (24) परिवार के साथ लुधियाना से जम्मू मेल (20434 डाउन) से घर लौट रही थीं। ट्रेन में स्लीपर कोच एस-6 में सफर के दौरान अचानक प्रसव पीड़ा तेज होने से ट्रेन में ही उनका प्रसव हो गया। उस समय उनके साथ पति संदीप, ससुर रामनारायण और सास भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
परिवार ने इस पर सोशल मीडिया के जरिये सीएमओ का सीयूजी नंबर निकाला और तत्काल उन्हें सूचना दी। इसके बाद फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर आपातकालीन एंबुलेंस भेजी गई। यहां पहुंचने पर ईएमटी दिनेश सिंह और पायलट उदयभान ने प्रसूता और नवजात को प्राथमिक उपचार दिया और उनकी जरूरी देखभाल की।
इसके बाद बिना देरी किए दोनों को एंबुलेंस से जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया। सीएमओ ने आपात स्थिति में तत्परता दिखाने और जच्चा-बच्चा को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कर्मियों दिनेश सिंह और उदयभान के सेवाभाव की सराहना की।

फोटो-09-प्रसव में के बाद एम्बुलेंस में महिला। संवाद- फोटो : Archive