{"_id":"571295ae4f1c1bb86e4a6d4e","slug":"lekhpal-removed-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत पर हटाया लेखपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत पर हटाया लेखपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
गोपालपुर अढ़ेना के बच्चों को पुस्तक देते डीएम राजीव रौतेला, साथ में एसपी कलानिधि नैथानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहिया समग्र ग्राम गोपालपुर-अढ़ेना में शनिवार को लेखपाल राम सजीवन साहू की शिकायतें सुनकर डीएम राजीव रौतेला का पारा हाई हो गया। उन्होंने उसे तुरंत हटाने का निर्देश दिया। एसडीएम से कहा कि लेखपाल का पूरा ब्योरा एकत्रित कर कार्रवाई करें। डीएम ने यहां बच्चों को पुस्तकें बांटी और उन्हें गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के अभियान से जुड़ने को कहा। कहा कि बच्चे परिवार के शख्स को खुले में शौच जाते समय रोकें।
मलवां ब्लाक के इस गांव को वित्तीय वर्ष 2014-15 के लोहिया समग्र ग्राम योजना में चुना गया था। दोपहर को डीएम का काफिला यहां पहुंचा। भौतिक सत्यापन के बाद डीएम ने गांव में ही चौपाल लगाकर सरकारी कामकाज की समीक्षा और विकास का सच जाना। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि खुले में शौच से तमाम तरह की बीमारियां पीछा करते हुए घर तक चली आती हैं, इनसे बचना होगा। केवल शौचालय बनवाने से भी बात नहीं बनेगी, शौचालय का प्रयोग करना पड़ेगा।
डीएम ने कहा कि बिल का समय से भुगतान आप कीजिए, बिजली हम दिलवाएंगे। वहीं फोन नंबर 102 व 108 एंबुलेंस के लिए, अपराध के लिए 100, आग लगने पर 101 व छेड़खानी व महिला संबंधी अपराध पर 1090 नंबर डायल करने पर जोर दिया गया। इस मौके पर एसपी कलानिधि नैथानी, सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय, एसडीएम बिंदकी जेएन सचान, पीडी आरके गौतम, डीपीआरओ जितेंद्र मिश्र मौजूद रहे।