फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lady died in fatehpur

संदिग्ध हालात में महिला की मौत दहेज हत्या का आरोप

Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
lady died in fatehpur
बकेवर थाना क्षेत्र के जलाला गांव में महिला की गुरुवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगाया है। सीओ ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के चकमाधवपुर गांव निवासी नागेश पासवान की बेटी गुड़िया (22) की शादी मई 2019 में जलाला गांव के बीनू पासवान के साथ हुई थी। बीनू पासवान ने बताया कि पत्नी दोपहर को पंखे का तार बोर्ड में लगा रही थी।
विज्ञापन

तभी वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से कमरे में मौत हो गई। सूचना पर मायके से पिता नागेश पहुंचे। उन्होंने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दामाद अक्सर बेटी से मारपीट कर प्रताड़ित करता था। कई बार समझौता कराया गया था। वह बुधवार को जलाला गांव में एक रिश्तेदार के घर मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दामाद के गलत व्यवहार की वजह से बेटी से नहीं मिलने गए। समारोह वाले घर में सोये थे। वह गुरुवार सुबह गांव लौट गए थे। सुबह करीब 11 बजे बेटी की मौत की खबर मिली। ससुरालीजनों ने बेटी की दहेज की खातिर हत्या की है। सीओ योगेंद्र मलिक ने दोनों पक्षों के बयान लिए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed