फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laborer's body found hanging, wife booked

Fatehpur News: मजदूर का फंदे से शव लटका मिला, पत्नी पर रिपोर्ट

Wed, 22 Oct 2025 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Laborer's body found hanging, wife booked
थरियांव। थाना क्षेत्र के औरेई गांव के भागूपुर निवासी लवकुश (35) का सोमवार रात फंदे से शव लटका मिला। परिजन ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। पुलिस ने बुधवार शाम पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इसके बाद शव का शाम को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

अहमदाबाद में लवकुश मजदूरी करता था। वह दीपावली पर घर आया था। पिता अमृतलाल लोधी सोमवार को चित्रकूट धाम गया था। परिजन ने लवकुश का मंगलवार सुबह छत के कुंडे पर रस्सी के फंदे से शव लटकता पाया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। छोटे भाई अंकुश ने पुलिस को बताया कि भाई की हत्या की गई है। भाई को भाभी छाया देवी प्रताड़ित करतीं थीं। उसने ही कुछ लोगों के साथ मिलकर भाई की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद शव फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने छाया के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का मामला दर्ज किया। इसके बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर छाया देवी पर मामला दर्ज किया गया है।


पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला
मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी अंकित द्विवेदी (20) का बुधवार को पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला। पिता रामबाबू द्विवेदी ने बताया कि पुत्र खेत की ओर किसी काम से गया था। ग्रामीणों से पता लगा कि उसका पेड़ पर अंगौछे के फंदे से शव लटका है। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed