फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laborer dies under suspicious circumstances, accused of murder

Fatehpur News: संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, हत्या का आरोप

Mon, 29 Jan 2024 02:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies under suspicious circumstances, accused of murder
फोटो- 15- आदित्य पासवान उर्फ पांडेय की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन

फोटो- 16- थाने के बाहर खड़े परिजन। संवाद
ईंट उतारने चालक के साथ निकला था, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का पुलिस कर रही इंतजार
परिजन बोले, रंजिश में साजिश के तहत घटना को दिया अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
असोथर। ईंट उतारने गए भट्ठा मजदूर की शनिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने भट्ठा मालिक और मुनीम पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस दुर्घटना मान रही है। उसके शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी मिले हैं, लेकिन चोट से मौत स्पष्ट नहीं हो रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला साफ हो सकेगा।
थाना क्षेत्र के कौंडर निवासी आदित्य पासवान उर्फ पांडेय (25) करीब तीन माह से घरवासीपुर स्थित एक ईंट-भट्ठे में परिवार के साथ रहता था। वह भट्ठे में ईंट पथाई का काम करता था। भट्ठे के एक ट्रैक्टर चालक के साथ शनिवार को ईंटों की ढुलाई करने के लिए थाना क्षेत्र के सरकंडी गांव गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सरायं खालिस के पास ईंट लदे ट्रैक्टर को खाली ट्रैक्टर ओवरटेक कर रहा था। दोनों ट्रैक्टर के चक्का आपस में टकरा गए। टक्कर लगने से आदित्य सड़क पर गिरा। ट्रैक्टर चालक उसे घायल अवस्था में सड़के किनारे झोपड़ी में छोड़ आया। घटना की सूचना पर भट्ठा मालिक और मुनीम झोपड़ी पर पहुंचे। उसे जिला अस्पताल लेकर जाने लगे। रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पत्नी बसंती देवी ने बताया कि भट्ठा मालिक और मुनीम शनिवार सुबह 10 बजे पति को साथ ले गए थे। इसके बाद रात करीब दो बजे झोपड़ी में छोड़कर चले गए। पति का कुछ दिन पहले मुनीम से विवाद हुआ था। साजिश के तहत पति की हत्या की गई है। घटना से मृतक की मां केशिया देवी, पत्नी हाल बेहाल हैं। उसकी तीन बेटियां रांति देवी, लवलिता देवी और सोनिका देवी हैं।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्य ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। प्रथम दृष्टया चोट लगने के बाद काफी समय तक मजदूर झोपड़ी में पड़ा रहा इससे उसे ठंड लग गई।

उधर, घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और मजदूरों में भट्ठा मुनीम के व्यवहार को लेकर आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि अक्सर मुनीम मजदूरों के साथ गाली गलौज और मारपीट करता था। मृतक का चचेरे भाई चंद्रेखन भी भट्ठे में मजदूरी करता है। उसने बताया कि 10 दिन पहले भट्ठे के मुनीम ने रुपये मांगने पर भाई के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed