{"_id":"69581fe2e20da83ee901a0aa","slug":"krishna-super-won-the-first-match-by-defeating-anvi-by-five-runs-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-146715-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कृष्णा सुपर ने अनवी को पांच रन से हराकर जीता पहला मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कृष्णा सुपर ने अनवी को पांच रन से हराकर जीता पहला मैच
विज्ञापन
फोटो-28-अमौली में शिवम को मैंन ऑफ द मैच प्रदान करते पदाधिकारी। संवाद
अमौली। बुढ़वा आईटीआई मैदान में रीजनल प्रीमियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। पहले मैच में कृष्णा सुपर ने अनवी टीम को पांच रन से हराकर जीत अपने नाम की।
अनवी के कप्तान आशीष ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी के लिए उतरी कृष्णा सुपर ने 15 ओवर में 138 रन बनाए। शिवम ने 21 गेंदों में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 35 रन बनाए। हिमांशु ने 12 गेंदों में तीन छक्के और तीन चौकों के साथ 35 रन की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अनवी टीम ने कड़ी टक्कर दी लेकिन पांच रनों से हार गई। कपिल अवस्थी ने 16 गेंदों में दो छक्के और दो चौके लगाकर 30 रन बनाए। राधे ने 21 गेंदों में दो छक्के और दो चौकों के साथ 26 रन बनाए।
विज्ञापन
मजबूत फील्डिंग और अंतिम ओवर में दबाव के चलते अनवी टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। शिवम ने 35 रन और तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। शिवम को अध्यक्ष सर्वेश तिवारी, प्रबंधक राजेश उत्तम, चेयरमैन राजकुमार वर्मा और संयोजक निखिल यादव ने मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया।
इस मौके पर मुकुल तिवारी, आशीष त्रिवेदी, सुशील पटेल दोषी, सुरेंद्र यादव, राजेंद्र सिंह पप्पू, सनोज प्रधान, मोनू मिश्रा, विराट शुक्ला, मनोज अवस्थी और अशोक गुप्ता मौजूद रहे। (संवाद)