{"_id":"58a0af464f1c1b5733d8459b","slug":"kotwal-companion-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में कोतवाल के हमराही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में कोतवाल के हमराही की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
Updated Mon, 13 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
सिपाही बैजनाथ की फाइल फोटो
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज के पास शनिवार रात कोतवाल के हमराही बाइकसवार बैजनाथ यादव (35) को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना से मौत की पुष्टि हुई है। दुर्घटनास्थल से हेलमेट नहीं मिला। इससे यह पता नहीं चल सका कि वह हेलमेट लगाए था कि नहीं।
बैजनाथ यादव क न्नौज जिले के गुरसहायगंज थानाक्षेत्र के भुरजानी गांव निवासी रामचंद्र यादव के बेटे थे। 2005 की भर्ती में पुलिस सेवा में आए थे। जिले में तैनाती दो साल से थी। इन दिनों कोतवाल महेश पांडेय के हमराही थे। कोतवाल ने बताया कि गश्त से शनिवार की रात करीब दो बजे हमराहियों के साथ लौटे थे। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। बैजनाथ कोतवाली में बैठे थे। इसी दौरान पहरा को रिक्शा वाले ने आकर सूचना दी कि कबाड़ी मार्केट के पास मारपीट हो रही है और लोगों की भीड़ लगी है। मुंशियाने से दीवान लक्ष्मी नारायण पांडेय ने सिपाही बैजनाथ और अजीत कुमार यादव की रवानगी की। बैजनाथ बाइक से फौरन मौके के लिए रवाना हो गए। सिपाही अजीत को कमरे से निकलने में कुछ देर हो गई।
अजीत को रास्ते में बैजनाथ घायल हालत में पड़े मिले। हेलमेट नहीं था। सूचना कोतवाल को दी गई। कोतवाल ने बोलेरो भेजकर घायल बैजनाथ को एक नर्सिंग होम पहुंचाया। एक्सीडेंट का मामला देखकर नर्सिंग होम ने भर्ती नहीं किया। उसे लेकर पुलिस कर्मी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को खबर दी। परिजनों ने बताया कि बैजनाथ की 2007 में शिवानी से शादी हुई थी। उसके दो बच्चे शिवा और सौम्या हैं। पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन ले जाया गया। एसपी उमेश कुमार सिंह व पुलिस कर्मियों ने पार्थिव शरीर पर माला फूल अर्पित कर सलामी दी। सीओ सिटी समरबहादुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामला दुर्घटना का निकला है। दुर्घटना करने वाली बोलेरो के बारे में पता लगा है। जांच पूरी होने पर ही वाहन की सही जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
--------------