फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kitchen gardens worth Rs 11.30 lakh dry up in summer

Fatehpur News: गर्मी में सूखे 11.30 लाख के किचन गार्डन

Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Kitchen gardens worth Rs 11.30 lakh dry up in summer
फतेहपुर। जनपद के प्राथमिक, कंपोजिट और परिषदीय कुल 2263 विद्यालयों में 11.30 लाख रुपये से किचन गार्डन तैयार किए गए। लेकिन स्कूलों में देखरेख के अभाव में किचन गार्डन सूख गए हैं। अधिकांश में घास-फूस उग गई हैं। कहीं पर सब्जियों के नाम पर सिर्फ धनिया, पालक, मेथी ही उगी है।
विज्ञापन

राज्य शासन ने सरकारी विद्यालयों में पौष्टिक आहार के लिए किचन गार्डन योजना चलाई। इसके तहत हर विद्यालय को 5-5 हजार रुपये आवंटित किए गए। इस धनराशि से गार्डन में पौष्टिक सब्जियों व फलों के पौधों को लगाना व संरक्षण तक शामिल है। जिले में बेसिक शिक्षा कार्यालय की ओर से 610 प्राथमिक, कंपोजिट व परिषदीय विद्यालयों में किचन गार्डन तैयार किया गया। वहीं शेष 1653 विद्यालयों में आंगनबाड़ी व अन्य मदों से किचन गार्डन तैयार किए गए। इसमें हरी सब्जी के साथ फलदार पौधे भी लगाने थे। ये योजना पांच सालों से संचालित हैं। इसमें करीब 11 लाख 30 हजार रुपये खर्च किए जा चुके हैं। लेकिन ये गार्डन अब तक सब्जी व फलदार पेड़ नहीं बन सके हैं। हालत यह है कि गर्मी में अधिकांश स्कूलों के गार्डन सूख चुके हैं। गार्डन वीरान उजाड़ पड़ा है। विद्यालय के अध्यापकों को बारिश का इंतजार है। वे बारिश के दौरान कुछ सब्जियां लगाकर किचन गार्डन को दोबारा जिंदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed