फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kidnapped girl student found for religious conversion, accused arrested

Fatehpur News: धर्म परिवर्तन के लिए अगवा छात्रा मिली, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 11 Mar 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Kidnapped girl student found for religious conversion, accused arrested
जाफरगंज। धर्म परिवर्तन के लिए अगवा की गई छात्रा को पुलिस ने खोज लिया है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। वहीं आरोपी आदिल खान को जेल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कटिलिहा मोड़ से दिखाई है। पुलिस का दबाव बढ़ने पर आरोपी को उसके पिता ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कराया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल की छात्रा तीन मार्च को परीक्षा देने के बाद लापता हो गई थी। छात्रा के पिता ने बहादुरपुर गांव के आदिल के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी आदिल को शुक्रवार शाम जेल भेजा है। उधर, छात्रा मेडिकल परीक्षण कराया गया। मेडिकल के बाद छात्रा पिता के साथ घर चली गई। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी का धर्म परिवर्तन कराने और निकाह के लिए आदिल ने अगवा किया था। यह बात पुलिस को बताई गई है। पुलिस ने बेटी के बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। प्रभारी निरीक्षक जयचंद्र भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed