फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Keep an eye on the rumor of child theft: SP

डीएम ने पुरानी शिकायतों में लगी रिपोर्ट पर जताई नाराजगी

Wed, 04 Sep 2019 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the rumor of child theft: SP
बिंदकी (फतेहपुर)। तहसील सभागार में डीएम संजीव सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 276 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। 16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। बाद में डीएम ने पूर्व के तहसील दिवस की लंबित शिकायतों में लगाई गई रिपोर्ट देखी। कई रिपोर्ट पर उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं एशपी ने बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम संजीव सिंह ने कहा कि पूर्व के संपूर्ण समाधान दिवस की जितनी शिकायतों का निस्तारण हुआ है, वह संतोषजनक नहीं है। इनकी रिपोर्ट लगाने वाले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जो शिकायतें मिलती हैं। उनको मौके पर जाकर हल कराएं। एक ही समस्या को लेकर बार-बार लोगों को न आना पड़े। एसपी रमेश ने कहा कि 15 दिनों ने बच्चों के चोरी की अफवाह फैलाई जा रही है। पुलिस कर्मी अपने क्षेत्र में इसकी छानबीन करें। अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार सिंह, बिंदकी एसडीएम प्रमोद झा, एआर कोआपरेटिव रामनयन सिंह, अधिशासी अभियंता बिजली आरएन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान की 201 शिकायतों में 15 का हुआ निस्तारण
खागा। एसडीएम विनय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 201 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई। 15 शिकायतों को मौके पर हल कराया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में समस्याओं को हल कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ अंशुमान मिश्रा, तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा, बीडीओ गोपीनाथ पांडेय, पीडब्लूडी एई पीके श्रीवास्तव, सीडीपीओ आशीष कुमार पांडेय, एसडीओ एमक्यू सिद्दीकी, बीईओ वीरेंद्र कुमार पांडेय, ईओ लालचंद्र मौर्या, मोहिनी केशरवानी, पूर्ति निरीक्षक आशुतोष त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed