फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   karuna mishra became president of primary teachers association, given warm welcome

करुणा शिक्षक संघ के अध्यक्ष बने, जोरदार स्वागत किया

Mon, 22 Dec 2014 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
karuna mishra became president of primary teachers association, given warm welcome

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से एक बार फिर से करुणा शंकर मिश्र को अध्यक्ष चुन लिया गया। निर्विरोध चयन से निर्वाचन प्रक्रिया औपचारिक बन गई। निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प के साथ फरवरी में होने वाले राज्य स्तरीय सम्मेलन में बेहतर भागीदारी का दम भरा।

विज्ञापन

शिक्षक भवन में रविवार को निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया गोरखपुर के शिक्षक नेता राममनोहर शाही की मौजूदगी में हुई। जिसमें करुणा शंकर मिश्रा को पुन: जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सर्व सम्मति से दी गई। इसके अलावा जिला मंत्री पद के लिए शैलेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष बलवीर सिंह तथा आय व्यय निरीक्षक पद के लिए धर्मेंद्र कुमार को चुना गया। निर्वाचित पदाधिकारियों के जिम्मेदारियों का ईमानदारी से पालन करने के आह्वान के बीच हुई बैठक मेें पूर्व शिक्षक विधायक लवकुश मिश्र ने एक जुटता का पाठ पढ़ाया। इसी दौरान नए साल के दूसरे महीने के पहले सप्ताह होने जो रहे प्रांतीय सम्मेलन पर चरचा हुई। जिसमें निर्वाचित पदाधिकारियों ने बेहतर भागीदारी दिखाने का ऐलान किया। इस मौके पर राजेंद्र शुक्ला, शिव सिंह, परशुराम यादव, हरिश्चंद्र मौर्या, अजीत सिंह, सुभाष चंद्र, वीरेश तोमर, आनंद सिंह, अनंत प्रकाश तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, रमाकांत शुक्ल, राम मिलन बाजपेई, संतोष सिंह, बाबू राम वर्मा, राम मिलन बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed