{"_id":"5e8e054a8ebc3e76d156cf2e","slug":"kalabajari-ki-suchna-per-chhapa-fatehpur-news-knp5543268148","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस का छापा, लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाबाजारी की सूचना पर पुलिस का छापा, लगा आरोप
विज्ञापन
अल्लीपुर (फतेहपुर)। पान मसाला की कालाबाजारी की सूचना पर बुधवार को सौंरा चौकी पुलिस ने एक किराने की दुकान पर छापा मारा।
पुलिस को पान मसाला मिला लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। दुकानदार ने पुलिस पर 45 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया। मामला एसपी के पास तक पहुंचा। एसपी ने सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।
मलवां थाने के अल्लीपुर निवासी शोभा सिंह पटेल की आदमपुर मार्ग पर किराने की दुकान है। दुकानदार पान मसाला की कालाबाजारी कर रहा था। उसके कई लोगों ने वीडियो बनाए। सूचना पर सौंरा चौकी इंचार्ज सत्यप्रकाश सिपाहियों को लेकर दुकान पहुंचे। तलाशी मेें पान-मसाला मिला है। शक पर पड़ोस की घर में तलाशी कराई लेकिन कुछ नहीं मिला।
दुकानदार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत करते हुए बताया कि पुलिसकर्मियों ने उसे छह माह के लिए जेल भेजने की धमकी दी। जेल जाने के डर से उसने घर में रखे 45 हजार रुपये पुलिस को दे दिए। दुकानदार ने बताया कि दो हजार की दस नोट और बाकी पांच सौ के नोट थे। रुपये बच्चे के इलाज को रखे थे। मामले की शिकायत एसपी प्रशांत वर्मा से पीड़ित ने की। एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।