फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewellery worth Rs 5 lakh stolen from BSF soldier's wife's house

Fatehpur News: बीएसएफ सैनिक की पत्नी के घर से पांच लाख के जेवर चोरी

Mon, 25 Aug 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 5 lakh stolen from BSF soldier's wife's house
खागा। मायके आई बीएसएफ सैनिक की पत्नी के पांच लाख कीमत के जेवर हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

खागा कोतवाली के उमरा गांव के बाला का पुरवा निवासी कलावती देवी के पति हीरालाल का निधन हो चुका है। बेटी महिमा की शादी कौशांबी जिला सैनी थाना क्षेत्र के मुचारा निवासी बीएसएफ सैनिक महेंद्र के साथ हुई है।
वर्तमान में महेंद्र जम्मू में तैनात हैं। महिमा अपनी मां कलावती के पास आई थी। मां और बेटी मकान के ऊपरी हिस्से शनिवार रात सो रहे थे। करीब रात दो बजे कलावती की नींद खुली।
विज्ञापन

कलावती ने पुलिस को बताया कि निचले हिस्से में लगा शटर खुला और ताला टूटा देखा। वे नीचे उतरीं तो कमरों का ताला टूटे पड़े थे। कमरे में रखे बक्से का सामान फैल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर बक्से से 10 हजार रुपये, आधा किलो चांदी और तीन तोला सोने के जेवर चुरा ले गए। सारे जेवर बेटी के हैं, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये है। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सूचना पर घटना की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed