फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from teacher couple's house

Fatehpur News: शिक्षक दंपती के मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Sat, 03 May 2025 01:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from teacher couple's house
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में शिक्षक दंपती के मकान से शुक्रवार दिनदहाड़े चोर नकदी व लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस व फॉरेसिंक टीम ने वारदात की जांच की है। पुलिस आसपास लगे कैमरों की निगरानी में जुटी है। वहीं बुधवार देर रात राधानगर क्षेत्र में एक मकान में चोरों ने वारदात की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास माहपुर यदुवंशनगर निवासी प्रमोद कुमार व उनकी पत्नी विनीता शिक्षक हैं। प्रमोद ने बताया कि उनकी तैनाती हथगाम थाने के पुरुषोत्तमपुर प्राथमिक विद्यालय में है। रास्ते में ही समदा सहोदर प्राथमिक विद्यालय में पत्नी शिक्षक हैं। वह पत्नी को छोड़ने के बाद अपने विद्यालय चले गए थे। घर में पहली मंजिल पर किरायेदार रिंकी सिंह रहती हैं। किरायेदार दोपहर को किसी काम से चली गईं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने लौटने पर कमरे का दरवाजा खुला होने पर खबर दी। वह घर लौटकर आए। कमरे में सारा सामान बिखरा होने पर पुलिस को सूचना दी। चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर करीब 12 लाख कीमत के जेवरात व 50 हजार रुपये चुरा ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राधानगर थाना क्षेत्र के अंदौली बृजलाल नगर निवासी शैलेंद्र साहू ने बताया कि भिटौरा बुआ की बेटी की शादी में परिवार समेत बुधवार को गए थे। पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई ने गुरुवार दोपहर मकान का ताला टूटे होने की खबर दी। कमरे व अलमारी का ताला टूटा हुआ था। सारा समान बिखरा था। अलमारी से सोने की चेन, दो हाफपेटी, एक अंगूठी और 45 हजार रुपये चोरी हुए थे। पुलिस मामलों की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed