फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelery worth lakhs stolen by breaking the lock of cupboard

Fatehpur News: अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

Wed, 26 Feb 2025 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen by breaking the lock of cupboard
असोथर। थाना क्षेत्र में चोरों ने सूने घर में धावा बोलकर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के चोने, चांदी के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। रिश्तेदारी से वैवाहिक कार्यक्रम से लौटने पर गृहस्वामी को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिलारी मऊ गांव निवासी दीपक मौर्य मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बीमार होने से उनकी पत्नी शकुंतला छह नवंबर को मायके चखेड़ी चली गई थी। वहीं 25 फरवरी की रात परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गए थे। सूने घर में चोर छत के जीने से उतरकर कमरे पहुंचे। अलमारी का ताला तोड़कर पायल, हाफ पेटी, झूमकी,बेसर, अंगूठी, सोने की जंजीर समेत लगभग पांच लाख का सामान चुराकर ले गए। घर के बगल के कमरे में सो रहे देवर दीपचन्द्र की नींद खुली। उसने अलमारी खुली देखकर उन्होंने मुंबई में फोन कर भाई को घटना की सूचना दी। इसके बाद मायके से शकुंतला मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष विनोद मौर्या ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed