फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jayanti,bhandara,sanskar

पूजा, पाठ, हवन करके मनाई भगवान परशुराम की जयंती

Tue, 03 May 2022 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
jayanti,bhandara,sanskar
कलक्टरगंज में कमल तिवारी के हाता में प्रवचन करते भगवान परशुराम के रूप में कलाकार। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भगवान परशुराम जयंती एवं अक्षय तृतीया जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। भगवान परशुराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके विधि विधान से पूजा, पाठ हवन हुआ। बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। आईटीआई रोड में स्टाल राहगीरों को शर्बत पिलाया गया। कई जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें पूड़ी, सब्जी का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

ब्राह्मण चेतना मंच की ओर से कलक्टरगंज से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। डीएम अपूर्वा दुबे, एसपी राजेंद्र सिंह ने शोभायात्रा रवाना की। कलक्टरगंज से वर्मा चौराहा, आईटीआई रोड, पटेल नगर, शादीपुर चौराहा, रेल बाजार से हरिहरगंज होकर कलक्टरगंज कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। शोभा यात्रा का रेल बाजार में सरदार गुरप्रीत सिंह ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को शर्बत वितरित किया। यहां 51 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजेंद्र त्रिवेदी, पूर्व चेयनमैन अजय अवस्थी, पूर्व विधायक आदित्य पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, अरुणेश पांडेय, पप्पू तिवारी, मनोज त्रिवेदी, विनय तिवारी, दिवाकर अवस्थी, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र शुक्ला, शिवचंद्र शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्यकुलम की ओर पीरनपुर मोटेश्वर महादेवन मंदिर में 45 बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। भगवान परशुराम के चित्र में पुष्प अर्पित किए। परशुराम का मंचन करते हुए ब्राह्मण की परिभाषा बताई। इसके बाद भंडारा हुआ, जो शाम तक चलता रहा।
इस मौके पर आयोजक आचार्यकुलम के संस्थापक विनोद शुक्ला, प्रभुदत्त दीक्षित, ब्लाक प्रमुख अध्यक्ष अमित तिवारी, तेलियानी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अभिषक त्रिवेदी, पंकज त्रिपाठी, सुशील तिवारी, प्रेमशंकर त्रिवेदी, प्रदीप गर्ग, दिनेश खलीफा, महेश द्विवेदी, भोला मिश्रा, विद्याभूषण दीक्षित मौजूद रहे।
फतेहपुर। शाह गांव के भैंसेसुर बाबा के परिसर से भगवान परशुराम की शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा ने पूरे गांव का भ्रमण किया। यात्रा का समाजसेवी सुनील शुक्ल और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद बउवन शुक्ल, सुभाष गुप्त, ग्राम प्रधान सुशील सिंह चंदेल और गुड्डू खान ने भी स्वागत किया।

स्वागत के दौरान यात्रा में शामिल लोगों को फूलमाला पहनाकर पेय पदार्थ वितरित किए गए। कार्यक्रम में भाजपा नेता अनिल शुक्ल, सुधीर त्रिपाठी, अभिषेक त्रिवेदी, ब्लाक प्रमुख भिटौरा अमित तिवारी, प्रदीप बाजपेई और रामदत्त मिश्र सहित जनपद के कई दिग्गज शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed