फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jain follower hurt by the decision on santhara

संथारा पर फैसले से जैन अनुयायी आहत

Tue, 25 Aug 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Tue, 25 Aug 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Jain follower hurt by the decision on santhara

जैन समाज की संलेखना संथारा प्रथा पर राजस्थान हाईकोर्ट की हालिया टिप्पणी पर जैन अनुयायी आहत हैं। सोमवार को जैन समाज के अध्यक्ष आनंद कुमार जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी पुष्पा सिंह को सौंपा। समाज के लोगों ने राजस्थान हाईकोर्ट से निर्णय पर पुनर्विचार करके जैन धर्म की अति प्राचीन प्रथा की रक्षा करने की अपील की है। उधर, सोमवार को अखिल भारतीय जैन समाज के आह्वान पर जिले के सभी प्रतिष्ठान बंद रहे हैं। नौकरी पेशा लोग भी ड्यूटी पर नहीं गए।

विज्ञापन

जैन धर्म की अति प्राचीन प्रथा संलेखना/संथारा प्रथा को आत्महत्या परिभाषित करने पर नाराजगी जताई गई है। जैन समाज के अध्यक्ष आनंद कुमार जैन के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि जैन धर्म के अंतिम पड़ाव पर जैन साधुओं व त्यागी व्रतियों द्वारा प्राचीनकाल से संलेखना/संथारा द्वारा स्वेच्छा से जीवन त्याग कर मोक्ष मार्ग में पूर्ण समर्पित भाव से धर्म साधना तथा सर्वस्व त्याग का विधान चला आ रहा है। संलेखना/संथारा जैन धर्म के अंतर्गत अति उत्तम माना गया है। यह अति प्राचीन पूर्णत: धार्मिक होती है। अति प्राचीन जैन धर्म के संलेखना संथारा प्रथा को आत्महत्या परिभाषित किया जाना अनुचित है। अति प्राचीन प्रथा को आत्महत्या करार दिए जाने के फैसले के विरेाध में जैन धर्म द्वारा संपूर्ण विश्व सहित भारत में धर्म बचाओ आंदोलन मौन रूप से आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सचिव नरेंद्र चंद्र जैन और कुलदीप जैन उर्फ जौन ने बताया कि अखिल भारतीय जैन समाज के निर्देश पर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे हैं जो लोग नौकरी पेशा में थे वे लोग काम पर नहीं गए। इसके अलावा पूरे विश्व में मौन जुलूस के साथ ज्ञापन सौंपा गया। बताया कि अभी अखिल भारतीय जैन समाज की ओर से अगला कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। पुन: आदेश मिलने पर फिर से कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर अजय जैन, सरला जैन, रीना, हर्ष, मेघा, देवेंद्र, संदीप, पूजा, माही, यशी, लक्ष्मी, कोमल, आकृति, प्रियंका, अनुज, निमित आदि जैन समुदाय के लोग रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed