फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jai Shri Ram ' slogans Gunjin District Panchayat

जय श्रीराम के नारों से गूंजीं जिला पंचायत

Fri, 15 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 15 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Jai Shri Ram ' slogans Gunjin District Panchayat

जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निवेदिता सिंह और

विज्ञापन
उनकी कैबिनेट को गुरुवार सुबह पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम पूरी तरह से भाजपा के रंग में रंगा दिखा। गैर दलों के नेता जहां इस कार्यक्रम से किनारा करे रहे वहीं भाजपा से जुड़े नेताओं, कार्यकर्ताओं का जमावड़ा दिखा। शपथ ग्रहण के दौरान ढोल ताशे व आतिशबाजी की गूंज के बीच हर्ष फायरिंग भी हुई। 

जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निवेदिता सिंह को सबसे पहले डीएम राजीव रौतेला ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा।

डीएम ने नई कैबिनेट को जिले के बेहतर विकास के लिए एकजुट होकर नियम बनाने और उसे पालन कराने पर जोर दिया। बोर्ड के निर्णय हमेशा जनहित को ध्यान में रख कर लिए जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि विकास में शांति व्यवस्था का अहम रोल होता है। शांति के बगैर विकास की बात बेमानी है। डीएम ने सन् 1992 में संविधान में हुए 73वें संशोधन को प्रजातंत्र के लिए बेहतर बताया।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त, विधायक सदर विक्रम सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, भाकियू नेता राजेश सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भइया, कुलदीप सिंह भदौरिया समेत बड़ी  संख्या मेें भाजपाई मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed