फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Investigation of the role of BJP members in ganja smuggling through mobile CDR

Fatehpur News: गांजा तस्करी में मोबाइल सीडीआर से भाजपाइयों की भूमिका की जांच

Thu, 20 Nov 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Investigation of the role of BJP members in ganja smuggling through mobile CDR
फतेहपुर। असोथर से गिरफ्तार रितिक सैनी के मोबाइल सीडीआर की जांच से गांजा तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों तक पहुंच का पता लगाया जाएगा। प्रारंभिक जांच में पुलिस स्काॅर्पियो वाहन की संलिप्तता पर ध्यान दे रही है। पुलिस के मुताबिक रितिक हिंदू संगठन से भी जुड़ा रहा है।
विज्ञापन

किशनपुर पुलिस ने रितिक को पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल से कई नंबर मिले हैं। इनमें कुछ क्षेत्रीय भाजपा नेताओं के भी शामिल बताए जा रहे हैं। पुलिस सीडीआर के माध्यम से स्थानीय और विभिन्न तस्करों के नाम और ओडिशा तक के कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि रितिक ने स्वीकार किया है कि स्काॅर्पियो सवार ही गांजा की डिलीवरी और लेनदेन की जानकारी देते थे। उसे गांजा भाजपा नेता त्यागी के पुत्र अभिषेक से मिला। इससे स्कार्पियो की भूमिका स्पष्ट होती है। सीओ प्रमोद शुक्ला ने कहा कि आरोपियों में कौन भाजपा से जुड़ा है। इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीमें तस्करों की तलाश में जुटी हैं और मामले में और खुलासे तथा गांजा की बरामदगी की संभावना है। किसी आरोपित के नाम पर भांग की दुकान मिलने पर आबकारी विभाग से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed