फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Inter-district diesel thief travelling in a car arrested, three escape

Fatehpur News: कार सवार अंतरजनपदीय डीजल चोर गिरफ्तार, तीन भाग निकले

Fri, 13 Feb 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Inter-district diesel thief travelling in a car arrested, three escape
फोटो-23-थाने में पकड़ा गया डीजल चोर। स्रोत पुलिस
किशनपुर (फतेहपुर)। मार्गों पर खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को किशनपुर पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार और चोरी का 200 लीटर डीजल भी बरामद किया गया।
विज्ञापन

किशनपुर पुलिस ने कस्बा स्थित निषाद बाग के पास से गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र बेलवा निवासी बृजेश पासवान को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान कार से चार जरीकेन में लगभग 200 लीटर चोरी का डीजल बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कन्नौज जिले के तालग्राम निवासी नजाकत अली और बृजेश दोस्त हैं और कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़े वाहनों से डीजल चोरी करते हैं। बृजेश उसी उद्देश्य से किशनपुर मार्ग पर आया था। आरोपी ने बरामद डीजल किसी ट्रक से चोरी करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार से चोरी में इस्तेमाल उपकरण जैसे रिंच, पाना, प्लास और प्लास्टिक पाइप भी बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी नजाकत अली और उसके दोस्त बृजेश के पकड़े जाने पर तीसरे सदस्य का नाम सामने आएगा। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं।

फोटो-23-थाने में पकड़ा गया डीजल चोर। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थाने में पकड़ा गया डीजल चोर। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थाने में पकड़ा गया डीजल चोर। स्रोत पुलिस

फोटो-23-थाने में पकड़ा गया डीजल चोर। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed