फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   innocent Sibbu wrapped maternal uncle

मामा को देख लिपटा मासूम शिब्बू

Sun, 29 May 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 29 May 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
innocent Sibbu wrapped maternal uncle
अमर उजाला दफ्तर में बाबूलाल से बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लेने के बाद खुश परिजन - फोटो : अमर उजाला

तीन महीने से मां अर्चना से जुदा शिब्बू की जिंदगी में बहार आ गई। अमर उजाला में शनिवार को ‘लावारिस शिब्बू का सहारा बने निशक्त दंपति’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद मां के अंाचल से दूर शिब्बू को अपनों की करीबियां नसीब हुईं। जिले में रहने वाले एक रिश्तेदार से खबर सुनने के बाद मासूम के मामा अन्य परिजनों के साथ आए। यकायक सामने आए मासूम के रिश्तेदारों पर संदेह के आधार पर मोहल्ले के लोग भड़क उठे लेकिन बच्चे को मामा से लिपटता देख कर उनका भी दिल पसीज गया। इसके बाद गुमशुदा शिब्बू को कोतवाली पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं मासूम की मां का अभी भी पता नहीं है। वह शिब्बू के साथ अंतिम बार चौडगरा में देखी गई थी।

विज्ञापन


कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के बसगढ़ा निवासी दिनेश सिंह ने 29 फरवरी को शिब्बू की गुुमशुदगी की रिपोर्ट स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। जिसमें शिब्बू को अपनी मां अर्चना के साथ लापता होना दिखाया गया था। अर्चना दिनेश सिंह की चचेरी बहू है। अमर उजाला की शुक्रवार को गुमशुदा शिब्बू से ज्वालागंज चौराहा में मुलाकात हुई।
विज्ञापन


शहर के तांबेश्वर मंदिर के पीछे कांशीराम कालोनी में रहने वाले रिक्शाचालक निशक्त बाबूलाल और उनकी नेत्रहीन पत्नी रामावती शिब्बू को तीन महीने से पाल रहे थे। यह खबर प्रकाशित हुई तो कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गुनीर गांव में रहने वाले शिब्बू के मामा राजन के रिश्तेदार राजेंद्र सिंह ने संदेह के आधार पर राजन को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दोपहर राजन अपने स्थानीय रिश्तेदारों के साथ अमर उजाला दफ्तर आए। यहां से कांशीराम कालोनी गए तो वहां पर पड़ोसियों ने उन्हें घेर लिया। समझाने और मासूम के अचानक मामा से लिपट जाने पर इनका भी दिल पसीज गया। कोतवाली में एसओ के सामने मासूम के रिश्तेदारों ने उसकी फोटो समेत अन्य जरूरी दस्तावेज व गुमशुदगी की तहरीर दिखाई। इसके बाद बच्चे को मामा के सुपुर्द कर दिया गया। मामा ने अमर उजाला को धन्यवाद देते हुए बताया वह तो आस छोड़ चुके थे। अब उनकी बहन की तलाश बाकी है जो आखिरी बार भांजा के साथ चौडगरा क्षेत्र में देखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed