फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   India alliance collapsed even before elections- Anupriya

Fatehpur News: चुनाव पूर्व ही इंडिया गठबंधन ढेर-अनुप्रिया

Mon, 05 Feb 2024 02:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
India alliance collapsed even before elections- Anupriya
फोटो-8-अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री का स्वागत करते समर्थक। संवाद
विज्ञापन


फोटो-9-केंद्रीय मंत्री को सुनने पहुंची भीड़। संवाद
- अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ने कार्यकर्ता सम्मेलन में विरोधियों को घेरा
- भाजपा गठबंधन प्रत्याशी जहां से भी चुनाव लड़ेगा, पार्टी उसके साथ पूरी तरह से खड़ी रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। केंद्रीय सह वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले इंडिया गठबंधन ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गया है। गठबंधन समान विचारधारा वाले दलों के बीच ही लंबे समय तक चलता है।
अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रविवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में फतेहपुर संसदीय सीट पर पार्टी का दावा करने के सवाल पर बोलीं, भाजपा गठबंधन प्रत्याशी जहां से भी चुनाव लड़ेगा, पार्टी उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के एक बार फिर प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर टिप्पणी करने से मना कर दिया। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मतदाता जागरूक हो चुका है। उसे मालूम है कि अपना दल ही पिछड़े, दबे, कुचले लोगों का हितैषी है। वह सत्ता में रहते हुए ही पिछड़ों के हित में आवाज उठाती हैं। ऐसा अब तक किसी भी सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल, बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी, प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव, जुनैद अहमद, घाटमपुर विधायक सरोज कुरील, कायमगंज विधायक सुरभि कुरील ने भी संबोधित किया।
--
चुनाव से पहले भीड़ जुटाकर ताकत का कराया अहसास
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा चुनाव से पहले भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास कराया। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि इससे दावेदारों की उम्मीद बढ़ गई।
रविवार को अपना दल एस ने जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल का पूरा भाषण पिछड़ी जातियों पर ही केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि 1995 में पार्टी गठन के समय हुए पहले कार्यक्रम में जिले की बड़ी सहभागिता रही। इसके बाद से पार्टी बराबर दबे, कुचले और पिछड़ों के लिए संघर्ष करती आ रही है।
पार्टी की कठिन तपस्या के बाद अब फल मिलने का समय आ गया है। इस तपस्या में सारी ऊर्जा समर्थकों से ही प्राप्त हुई है। मन में विश्वास हो, तो कठिन से कठिन चुनौतियों का आसानी के साथ सामना किया जा सकता है। अब प्रदेश में अपना दल तीसरी सबसे बड़ी ताकत बन चुकी है। पार्टी की मजबूती पार्टी की विचारधारा से मिलती है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार में रहते हुए वह पिछड़ों के लिए बराबर संघर्ष कर रही हैं। कहा कि विपक्ष में रहते हुए पिछड़ों की लड़ाई लड़ना संभव नहीं है। इसीलिए उन्होंने सत्ता का सहारा लिया है। पिछड़ों को नीट परीक्षा में आरक्षण का मुद्दा उठया। कहा कि इसमें उन्हें सफलता मिल चुकी है।
बिना नाम लिए सपा को पिछड़ा विरोधी बताते हुए कहा कि चुनाव के समय पिछड़ों के हित का राग अलापने वाली पार्टियां सरकार बनने पर पिछड़ों को भूल जाती है। रक्षा मंत्रालय में रहते हुए भी सैनिक स्कूलों में पिछड़ों का आरक्षण का लाभ नहीं मिला। ऐसे लोगों का चेहरा पहचाने और समय आने पर जवाब दें।

मजबूत लोकतंत्र के लिए पिछड़े को न्याय पालिका में हिस्सेदारी मिलना चाहिए। इसके लिए पिछड़ा कल्याण मंत्रालय और अखिल भारतीय न्याय सेवा आयोग के गठन की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed