फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Increased camp to get ticket from the party

Fatehpur News: दल से टिकट पाने के लिए बढ़ी खेमेबंदी

Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 08 Apr 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Increased camp to get ticket from the party
निकाय चुनाव
विज्ञापन

- दावेदारों ने शुरू की बड़े नेताओं की परिक्रमा
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। उम्मीदवारों ने टिकट पाने की होड़ में भागदौड़ शुरू कर दी है। खासतौर पर खास दलों से चेयरमैन की टिकट पाने के लिए खेमेबंदी बढ़ गई है। दावेदारों के आवेदन बढ़ने लगे हैं। नेताओं के उम्मीदवारों की लाइन भी लगने लगी है। प्रमुख दलों में अलग- अलग खेमों में बंटे नेता अपने चहेते को टिकट दिलाने की जुगत में लग गए हैं। हर दावेदार दूसरे दावेदार की दावेदारी को अपने आकाओं की मदद से कमजोर करने में लग गया है।
प्रमुख दलों में अनुशासन के दावे के बीच भी बड़े नेताओं के अलग अलग खेमे हैं। निकाय चुनाव में चेयरमैन की टिकट चाहने वाले दावेदार पार्टी कार्यकर्ता होने के साथ ही किसी न किसी खेमे से जुड़े हैं। सबसे ज्यादा खेमेबंदी भाजपा और सपा में नजर आ रही है।
विज्ञापन

दोनों ही दलों के प्रमुख नेता चेयरमैन की टिकट का वितरण हाईकमान से किए जाने का दावा कर रहे हैं। लेकिन अपने चहेते को टिकट दिलाने के लिए जोड़ तोड़ में लगे हुए हैं। निकाय चुनाव में टिकट पाने के लिए सबसे ज्यादा मारामारी सपा और भाजपा में है। कई महिला सीट होने के कारण इस बार नेताओं ने पत्नियों के नाम को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नियों के नाम से ही दोनों दलों में आवेदन कराने के बाद गोटी बिठानी शुरू कर दी हैं। बड़े नेताओं के अपने अपने खेमे हैं। खेमों में बंटे दावेदारों ने अपने खेमे के नेताओं की परिक्रमा बढ़ा दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि चेयरमैन और सभासद के आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन शुक्रवार तक लिए जाएंगे। इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी बनाकर पैनल को क्षेत्र भेज दिया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है। चेयरमैन पद के लिए दावेदार आवेदन कर रहे हैं। खेमे से नहीं पार्टी के प्रति आस्था रखने वाले को टिकट मिलेगी।

-----------
इनसेट
नौ को हो सकती है घोषणा
नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना नौ अप्रैल को जारी हो सकती है। इसके बाद मतदान और मतगणना की तारीख तय हो जाएगी। इसके बाद चुनावी सरगर्मी ज्यादा तेज हो जाएगी। इसके बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed