फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Increase farmer income by adopting scientific method

वैज्ञानिक विधि अपनाकर किसान आमदनी बढ़ाएं

Wed, 11 Nov 2020 10:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Increase farmer income by adopting scientific method
औंग कस्बे क एक गेस्ट हाउस में किसान गोष्ठी का दीप जलाकर शुभारंभ करते बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल ? - फोटो : FATEHPUR
कस्बे में बुुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय कानपुर की टीम ने किसानों को जागरूक किया। बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल व डीएम संजीव सिंह के साथ सीएसए के कुलाधिपति डॉ. डीआर सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

एक गेस्ट हाउस में हुई गोष्ठी में कुलाधिपति ने वैज्ञानिक विधि से खेती करने को कहा। उन्होंने कीटनाशक ,जैविक साईं कोडरमा, वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग कर वैज्ञानिक, बागवानी आधारित खेती करने पर जोर दिया। सिंचाई का मुद्दा उठने पर उन्होंने किसानों को भी सजग किया।
विज्ञापन

कहा कि पानी की किल्लत से निपटने के लिए पानी की बर्बादी रोकनी होगी। कहा कि कृषि विभाग से दी गई छूट का लाभ उठाकर किसान डिप सिंचाई तथा स्पिंकर सिंचाई से खेती करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे हर पेड़ को पानी मिलेगा और अच्छी उपज भी होगी। इससे पहले कुलाधिपति ने प्रगतिशील किसान शैलेंद्र कुमार पटेल व राम सिंह पटेल की पपीता, परवल ,लहसुन ,काला नमक व धान की खेती का जायजा लिया।

इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी मिथलेश, कानपुर के डॉक्टर धून सिंह ,राजेश सिंह, प्रगतिशील किसान राम सिंह पटेल, शैलेंद्र पटेल, रमाकांत त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed