फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   "In the name of the game, check '

'जांच के नाम पर किया खेल'

Fri, 15 May 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Fri, 15 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
"In the name of the game, check '

लोहिया समग्र गांव दसौली के ग्रामीणों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर आवास मांगे। ग्रामीणों ने असोथर बीडीओ पर जांच के नाम पर खेल करने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी को दोबारा जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन

असोथर ब्लाक के परगना मुत्तौर के लोहिया गांव से आए ग्रामीणों ने कहा कि वे झोपड़ियों में रहते हैं। यमुना की बाढ़ का हरेक बरसात में निशाना बनती हैं। तिरहार की जमीन उपजाऊ नहीं होने से परिवार का भरण पोषण करना दूभर है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कहा कि आवासीय लाभ देने मेें खेल किया गया। पात्रता के बावजूद मनमानी व धांधली के चलते आवासीय योजना से बेदखल कर दिया गया। ग्रामीणों ने साफ कहा कि पंचायत सेक्रेटरी ने लोहिया आवास योजना के लिए उन्हें चयनित कर लिया, लेकिन बीडीओ ने ‘कच्चे मकान गर्मी में ठंडे रहते हैं’ के आधार पर जांच करके उनके नाम कटवा दिए। आवासीय लाभ योजना को लेकर मचे हो हल्ला पर एसडीएम सदर विवेक कुमार ने असोथर बीडीओ को निष्पक्ष जांच के लिए निर्देशित किया। ज्ञापन देने वालों में राम राज्य, संतोष कुमार, चंद्रपाल, बरातीलाल, जगन्नाथ, रामचंद्र, महेश, जगदेव, राजू प्रसाद, राम सुफल, जगदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed