{"_id":"586d4cd34f1c1b44361588ba","slug":"in-the-memorandum-submitted-to-the-collectorate-performing-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते फतेहनगर करसूमा के ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन किए जाने पर बहुआ ब्लाक के फतेहनगर करसूमा के ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चयन सूची की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
फतेहनगर करसूमा के रहने वाले विक्रम, मीनू देवी, रामकली, सुरेंद्र, सुनीता समेत एक सैकड़ा ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एडीओ समाज कल्याण बहुआ ने पात्र और अपात्रों की जांच की थी। इस जांच में अपात्रों को पात्र बना दिया गया जबकि पात्र लाभ पाने के लिए भटक रहे हैं।
जांच के दौरान पूछने पर बताया कि राशन कार्ड और गैस सिलेंडरों की लिस्ट है। जो गरीब जुग्गी झोपड़ी व कच्ची कोठरी में रहते हैं, उनके घरों को देखने तक नहीं गए। आवास का लाभ दिलाने के लिए सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं। अधिवक्ता संदीप पांडेय, सर्वेश तिवारी के साथ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।