{"_id":"2d8bd67ac87244b137b20761a060fc09","slug":"in-the-grace-of-baba-sawan-na-ve-brsegi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में बरसेगी भोले बाबा की कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में बरसेगी भोले बाबा की कृपा
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावण मास इस बार एक अगस्त को अद्भुत महायोग से शुरू होगा। महीने में चार सोमवार पड़ रहे हैं। शनिवार के दिन महीने का शुभारंभ होने से भगवान शिव का किया गया पूजन विशेष फल देने वाला होगा।
विज्ञापन
देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ भक्तों द्वारा एक लोटा जल और पांच बेल पत्रों से प्रसन्न हो जाते हैं। उनका आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों में उत्साह झलक रहा है। सावन का पहला सोमवार तीन अगस्त को पड़ेगा। फूल माला और रंग बिरंगी झालर से सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर से सजाया जा रहा है। महादेव के दर्शन के लिए भोर पहर से शिवालयों के कपाट खोल दिए जाएंगे। सावन का महीना शिव की आराधना के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस महीने में श्रद्धालु यदि एक लोटा जल और पांच बेल पत्र भगवान भोले शंकर पर अर्पित करते हैं तो वह उन्हे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। शिव आराधना के इस दिन चारो पहर शिवजी की कृपा बरसती है। जिलेभर में शिव आराधना के लिए मुख्य 13 स्थान हैं जहां भोले के भक्तों की भारी भीड़ उनके दर्शन के लिए एकत्र होती है। शहर में सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर स्थित है। मंदिर के नाम से ही मोहल्ले को भी जाना जाता है। मंदिर के पीछे मान्यता है कि यहां सच्चे मन से जो भी मन्नत मांगी जाती है वह अवश्य पूरी होती है। किवदंती है कि मंदिर की मूर्ति कब और कहां से आई इसका सही प्रमाण नहीं है। एक बार औरंगजेब ने भी इस दरबार में आकर इसे नष्ट करने का प्रयास किया था। जिले के सभी शिवालयों को फूलों की आकर्षक लड़ियों और विल्प पत्रों से सजाया जा रहा है। जहां भोर पहर से ही भगवान के जलाभिषेक के लिए मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे।
विज्ञापन
इनसेट ---
जिले के यह प्रमुख शिवालय
1- शहर के तांबेश्वरपुरम स्थित सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर।
2 - असोथर क्षेत्र के बुधरामऊ गांव के पास स्थित जागेश्वर धाम मंदिर।
3 - चांदपुर स्थित गूढ़ेश्वर धाम।
4 - असोथर क्षेत्र स्थित मोटे महादेव मंदिर।
5- गाजीपुर क्षेत्र के चुरियानी गांव के पूरब दिशा स्थित रूरेश्वर धाम।
6- लालपुर स्थित सिद्धेश्वर धाम।
7- बिंदकी तहसील के अरगल में स्थित अग्लेश्वर धाम।
8- खागा तहसील के मझिलगांव स्थित कुंडेश्वर धाम।
9- कीर्तिखेड़ा गांव स्थित थवईश्वर धाम।
10- बिंदकी में स्थित डूडेश्वर धाम।
11- बकेवर स्थित किलेश्वर धाम
12- उत्तर वाहिनी गंगा के ओमघाट स्थित बलखंडी शिव मंदिर।
13- शहर से आठ किलोमीटर रारा गांव स्थित भैरोधाम।
सोमवार के दिन विशेष योग ---
- तीन अगस्त को पहला सोमवार अमृत योग में पड़ेगा
- दस अगस्त को आनंद योग में दूसरा सोमवार पड़ेगा
- 17 अगस्त को शिव योग में तीसरा सोमवार पड़ेगा
- 24 अगस्त को पद्म योग में चौथा सोमवार पड़ेगा।
रुद्राभिषेक से पूरी होगी कामना ---
आचार्य पंडित कृष्ण दत्त अवस्थी एवं आचार्य पंडित केके पांडेय ने बताया कि सावन के महीने में रुद्राभिषेक करने से भगवान शंकर मनोकामना पूर्ण करते हैं और पद, प्रतिष्ठा और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते हुए स्वयं दूध, दही, घृत, शहद, चंदन, बेल पत्र प्रभु को अर्पित करना चाहिए।
विज्ञापन