फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   In the death of the girl, the plaintiff is the accused, three including the father went to jail

Fatehpur News: युवती की मौत में वादी पक्ष ही मुल्जिम, पिता समेत तीन जेल गए

Fri, 03 Mar 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 03 Mar 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
In the death of the girl, the plaintiff is the accused, three including the father went to jail
चौडगरा (फतेहपुर)। प्रेमी के घर पर मिले युवती के शव के मामले की जांच में वादी पक्ष ही मुल्जिम निकला है। पुलिस ने मृतका के पिता और उसके दो चाचाओं को जेल भेजा है। जबकि, पहले मृतक की मां की ओर से कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्रेमी समेत चार के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने घटना कबूल की है। इसके अलावा गांव के लोग गवाह हैं जो पूरा घटनाक्रम जानते हैं।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव के महमूदपुर निवासी राजकुमार की पुत्री शशि (18) की आठ जुुलाई 2022 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसका शव गांव के धर्मेंद्र के घर पर मिला था। पुलिस के डर से धर्मेंद्र और उसका परिवार घर छोड़कर भाग निकला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर हल्की चोट के निशान मिले। डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर दिया था।
विज्ञापन

मृतका की मां बूधा ने बेटी की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो कोर्ट की शरण ली थी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने 11 अक्तूबर 2022 को मोहन, बुद्धराज, मुन्ना, धर्मेंद्र के खिलाफ शशि की गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि शशि और धर्मेंद्र के बीच प्रेम प्रसंग था। शशि के परिजन रिश्ते का विरोध करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि जांच में पता चला कि घटना की रात शशि के साथ उसके पिता राजकुमार और चाचा सरविंद व सुघर ने मारपीट की थी। पिटाई से आहत होकर शशि ने जहर खा लिया था। उसे इलाज कराने भी ले गए थे। मौत का पता लगने पर धर्मेंद्र के दरवाजे शव रखकर चले गए। दूसरे दिन आरोप लगाया कि धर्मेंद्र के घर शशि गई थी। जहां धर्मेंद्र और उसके परिजनों ने शशि को मार डाला। जांच में आरोपी पाए पिता और दोनों चाचा को जेल भेजा गया है। उनके पास तमंचा और चाकू भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed