फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   in blood donation camp jointly organised by Amar Ujala & Vikas Manch 17 people donated blood

अमर उजाला व विकास मंच के शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया

Sat, 24 Jan 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 24 Jan 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
in blood donation camp jointly organised by Amar Ujala & Vikas Manch 17 people donated blood

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अमर उजाला फाउंडेशन और फतेहपुर विकास मंच के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगा। शिविर में 16 महादानियों ने रक्तदान किया। पहले रक्तदाता के रूप में कानपुर के कल्याणपुर कला के सर्वेश यादव रहे।

विज्ञापन


शाम चार बजे तक चले दूसरों के काम आने के अभियान में उम्र बाधा न बन सकी। सदर विधायक विक्रम सिंह ने रक्तदान शिविर का उद्धाटन किया और फिर रक्तदान किया।

भाजपा विधायक ने कहा कि  जिंदगी का असल मजा दूसरों के काम आने पर है। अमर उजाला फाउंडेशन ने साल भर पहले से जो अभियान छेड़ा है उसमें वह सदैव साथ  रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने नारा दिया था, ‘तुम मुझे खून दो, मै तुम्हें आजादी दूंगा’। आजादी मिल गई, लेकिन खून देकर दूसरों की जिंदगी बचाने का सिलसिला जारी रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. अल्का शर्मा ने रक्तदाताओं का शुक्रिया अदा किया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, राम प्रकाश गुप्ता, धनंजय द्विवेदी, चेतन धवन, मनोज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद रहे।


सर्वेश यादव, कल्याणपुर कला। इंद्रसेन पटेल, सभासद, आबूनगर। प्रसून तिवारी, सिविल लाइंस। शिवांशु शुक्ला, आवास विकास कालोनी। प्रदीप कुमार, भरसवां, मलवां। अनुज कुमार, उम्मेदपुर, दमापुर। शशेंद्र सिंह, मुचवापुर। दयाराम पटेल, हरदौली,बिंदकी। शिव प्रसाद अगिभनहोत्री, जयरामनगर। प्रमोद पांडेय, गौतमनगर। शारदा तिवारी, देवीगंज। राजा सिंह कक्षवाह, खटौली, फतेहपुर। अशोक कुमार अवस्थी, मिलापकोठी। आनंदमान सिंह, रानी कालोनी। अभिषेक शुक्ला, सिविल लाइंस। विक्रम सिंह, सदर विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed