फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Immersion of the idols of Maa Durga

फतेहपुरः मां दुर्गा की प्रतिमाओं का किया भू-विसर्जन

Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Immersion of the idols of Maa Durga
धाता में विसर्जन के दौरान नृत्य करते भक्तगण। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। शारदीय नवरात्र पर आस्था और भक्ति का प्रतीक बनी रही मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी से शुरू हो गया। तेज बारिश के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। गाजे-बाजे के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते हुए विभिन्न पंडालों से मूर्तियां लेकर चले देवी भक्तों ने माता रानी के जयघोष के साथ गंगा व यमुना किनारे भू-विसर्जन किया।
विज्ञापन

प्रेम, करुणा और आस्था के संगम में मूर्ति विसर्जन का सिलसिला दशमी तिथि लगते ही शुरू हो गया। जिस वैभव के साथ मातारानी का नवरात्र में आगाज हुआ, बिल्कुल वैसी ही आभा के साथ देवी मां पंडालों से विदा होने लगीं। देवी गीतों की धुन में भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते गाते हुए पंडालों से लेकर गंगा व यमुना घाटों तक पहुंचे।
विज्ञापन

शहर के कई दुर्गा पंडालों के अलावा विभिन्न स्थानों पर स्थापित रहीं मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गंगा व यमुना किनारे भू-विसर्जन हुआ। इस दौरान आध्यात्मिक और आत्मिक आभा देखते बनी। देवी भक्तों ने भिटौरा के ओमघाट, बलखंडी घाट के समीप मातारानी की प्रतिमा का भूमि विसर्जन कर विदाई ली। एसपी राजेश कुमार सिंह व एडीएम धीरेंद्र सिंह ने भिटौरा में भू-विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिटौरा, छिवलहा क्षेत्र में 553 प्रतिमाओं का भू-विसर्जन
हुसैनगंज। भिटौरा क्षेत्र के चार गंगा घाटों में पहले दिन 553 दुर्गा प्रतिमाओं का भू-विर्सजन किया गया। सबसे ज्यादा विसर्जन भिटौरा में हुआ। यहां पर 106 दुर्गा प्रतिमा भू-विर्सजन के लिए लाई गईं। इसी प्रकार से असनी घाट में 54, रामचंद्रन घाट में 42, नरौली घाट में 425 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। गंगा नदी के कोतला घाट में जेसीबी मशीन लगा करके 50 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विभिन्न स्थानों से आईं देवी प्रतिमाओं को लेकर भक्तों का उत्साह हिलोरे मारता रहा। हर उम्र के लोग मां दुर्गे को विदाई देने के लिए आगे आए। (संवाद)
यमुना घाट में 135 मूर्तियों का हुआ भू-विसर्जन
बहुआ। ललौली क्षेत्र के यमुना घाटों में 135 मां दुर्गा की मूर्तियों का भू-विसर्जन हुआ। दतौली यमुना घाट में 91 मूर्तियों का भू-विसर्जन हुआ। कोर्रा कनक में यमुना किनारे 4, अढ़ावल यमुना घाट पर 40 प्रतिमाओं का भूमि विसर्जन किया गया। यमुना किनारे मां शेरावाली का भू-विसर्जन किया। श्रद्धालुओं ने मां शेरा वाली के जयकारे लगाए। (संवाद)
गंगा और यमुना घाट पर 326 प्रतिमाओं का हुआ भू-विसर्जन
खागा। गंगा और यमुना घाट पर 326 प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया। धाता क्षेत्र के सैदपुर, रानीपुर, ऐरई यमुनाघाट पर करीब 96 प्रतिमाओं का भू-विसर्जन हुआ। प्रेमनगर क्षेत्र के नौबस्ता, मैनपुरी गंगाघाट पर 230 प्रतिमाओं का भू-विसर्जन प्रशासन की ओर से कराया गया। यहां पर एडीएम विनय पाठक, एएसपी, अनिरुद्ध कुमार, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ संजय सिंह, इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहे। (संवाद)

गंगा घाटों पर रहे सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम
फतेहपुर। प्रतिमाओं के भू-विसर्जन के मौके पर पुलिस व प्रशासन मुस्तैद रहा। गंगा व यमुना नदी के चिह्नित घाटों में होने वाले देवी प्रतिमाओं के विसर्जन में सुरक्षा को लेकर व्यापक चौकसी बरती गईं। विसर्जन के पहले दिन प्रशासन के जवाबदेह बराबर नदी के घाटों की टोह लेता रहा। पुलिस के जवान उन रास्तों पर ज्यादा दिखाई दिए, जिनमे ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। इस मौके पर नायब तहसीलदार विकास पांडेय, बीडीओ प्रदीप यादव, हुसैनगंज थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। वहीं नौबस्ता गंगाघाट पर एडीएम विनय पाठक, एएसपी, अनिरुद्ध कुमार, एसडीएम मनीष कुमार, सीओ संजय सिंह, इंस्पेक्टर अरुण चतुर्वेदी मौजूद रहे। (संवाद)

नौबस्ता घाट पर हो रहा प्रतिमाओं का विसर्जन। संवाद

नौबस्ता घाट पर हो रहा प्रतिमाओं का विसर्जन। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed