{"_id":"63a89d3b4fc62b55b53f0042","slug":"ig-said-put-indicators-to-prevent-road-accidents-fatehpur-news-knp735430052","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फतेहपुरः आईजी बोले, सड़क हादसों की रोकथाम के लिए संकेतक लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फतेहपुरः आईजी बोले, सड़क हादसों की रोकथाम के लिए संकेतक लगाएं
विज्ञापन
समीक्षा बैठक लेते आईजी चंद्र प्रकाश द्वितीय। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। जिले में सड़क हादसों को लेकर प्रयागराज जोन आईजी चंद्रप्रकाश द्वितीय ने चिंता जताई है। आईजी ने अपराध समीक्षा बैठक में दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों पर संकेतक लगाए जाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव समेत आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
पुलिस लाइन में आईजी ने मातहतों के साथ बैठक की। यातायात नियमों के प्रति लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और दुर्घटनाओं की रोकथाम के इंतजाम की बात कही। अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाने, महिला संबंधी अपराधों पर कार्रवाई, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और अपराधियों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए।
लंबित विवेचनाओं के निस्तारण की बात कही। थानों पर जनसुनवाई के लिए एक जन सुनवाई अधिकारी नियुक्त किए जाने की बात कही। चुनाव को लेकर अराजकतत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई, थानेवार टॉप टेन अपराधियों, जेल से रिहा अपराधियों का सत्यापन की समीक्षा कर निर्देश दिए। साइबर हेल्प डेस्क पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को कोविड गाइडलाइन का पालन करने की बात कही। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी अनिरुद्घ कुमार मौजूद रहे।