{"_id":"a114d820cbb2b209ecacbcf2c2b37abc","slug":"if-disclosure-would-supplying-22-from-stop-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा न हुआ तो 22 से बंद होगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा न हुआ तो 22 से बंद होगी आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला वितरक एसोसिएशन की बैठक शहर के गढ़ीवा मोहल्ले
विज्ञापन
में हुई। इसमें 11 अप्रैल को दो व्यापारियों की हत्या कर हुई लूट का खुलासा
न होने पर नाराजगी जताई गई। साथ ही चेतावनी दी कि जल्द खुलासा न हुआ तो 22
अप्रैल से आवश्यक सामग्री की आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।
शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन जिलाध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि आए दिन व्यापारी लूट और हत्या के शिकार हो रहे हैं। 11 अप्रैल की शाम दो व्यापारियों की हत्या कर लूटपाट की गई थी। पुलिस अभी तक बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है।
चेतावनी दी कि 21 अप्रैल तक घटना का खुलासा नहीं हुआ तो जरूरी वस्तुओं की थोक आपूर्ति बंद कर दी जाएगी। 23 अप्रैल की शाम व्यापारियों के साथ वितरक मशाल जुलूस निकालेंगे। 24 अप्रैल को पटेलनगर चौराहे पर वितरक और व्यापारी सामूहिक रूप से आमरण अनशन करेंगे।
इस मौके पर महामंत्री अनिल सिंह गौतम, गोपाल पुरवार, विवेक श्रीवास्तव, घनश्याम गुप्ता, राधेश्याम, कमलेश्वर शिवहरे, महेंद्र गुप्ता, सुनील गुप्ता, साजन गुप्ता, हरिशंकर गुप्ता भी मौजूद रहे।