{"_id":"6929fa4068d77ed1b307ea5f","slug":"if-arp-is-on-leave-during-the-review-meeting-salary-will-be-deducted-fatehpur-news-c-217-1-fth1003-144677-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: समीक्षा बैठक में अवकाश पर रहे एआरपी तो कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: समीक्षा बैठक में अवकाश पर रहे एआरपी तो कटेगा वेतन
विज्ञापन
फोटो-10- डाइट में समीक्षा बैठक करती प्राचार्य। स्रोत डाइट
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डायट प्राचार्य और उप शिक्षा निदेशक आरती गुप्ता ने की। डायट प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि मासिक समीक्षा बैठक के दिन कोई भी एआरपी अवकाश पर नहीं रहेगा। अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन कटौती की जाएगी।
संचालन प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र और वीणा सिंह ने किया। बैठक में 15 जनवरी से 15 मार्च 2026 के बीच डायट प्रशिक्षुओं की ओर से किए जाने वाले आकलन पर चर्चा हुई।
रेमेडियल विशेष अभियान के तहत कक्षा दो और तीन में आठ सप्ताह की कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया गया। निपुण आकलन की गुणवत्ता सुधारने और शैक्षिक सामग्रियों के प्रभावी इस्तेमाल के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
डीसी ट्रेनिंग प्रभारी अशोक त्रिपाठी ने एआरपी सदस्यों को टीएलएम के प्रभावी इस्तेमाल, एप संबंधी समस्याओं का समाधान, शीतकालीन अवकाश के दौरान बच्चों के लिए गृहकार्य निर्माण और आकलन से संबंधित डाटा संग्रह के निर्देश दिए।
एसआरजी सदस्य राधेश्याम दीक्षित ने पीएम श्री विद्यालयों के लिए प्रस्तावित पत्रिका और उसमें शामिल रचनाओं पर चर्चा की और एआरपी सदस्यों को गोद लिए गए विद्यालयों में निपुण कार्ययोजना प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी बीईओ, एसआरजी, एआरपी, डायट मेंटर्स और एलएलएफ टीम के सदस्य मौजूद रहे।