{"_id":"580fab3e4f1c1bcd75bc372f","slug":"id-would-build-will-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान पत्र बनवाएंगे, वोट डालने जांएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहचान पत्र बनवाएंगे, वोट डालने जांएंगे
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 26 Oct 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते छात्र व उपस्थित अधिकारीगण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पहचान पत्र बनवाएंगे, वोट डालने जांएंगे’ के नारों के साथ फुं दी सिंह लौना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया।
18 वर्ष से अधिक आयु वालों को मतदाता व वोटर पहचान पत्र बनवाने के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी शीतला प्रसाद यादव व पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय बस स्टैंड पर फुंदी सिंह लौना राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र पहुंचे। नुक्कड़ नाटक दिखाया। इस दौरान बताया कि पहचान पत्र होना अत्यंत आवश्यक है। रेलवे में यात्रा करनी हो, पेंशन बनवानी हो, राशन कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खोलना हो तो इन सभी जगह पहचान पत्र आवश्यक है।
पहचान पत्र बनने से वोट डालने का भी अधिकार मिल जाता है। वोट डालकर सरकार बनवाने में प्रत्यक्ष भागीदारी निभाते हैं। नुक्कड़ नाटक के दौरान छात्रों ने वोट जरूर डालने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटकर ‘मृदुल’ ने किया। इस मौके पर पूर्व सपा नगर अध्यक्ष थोपन यादव, सभासद शाकिर हसन वारिसी, सुनील श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, गजराज कुशवाहा, चौकी प्रभारी मनोज कुमार, एसआई सलमान अली आदि मौजूद रहे।