फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband beat the nurse, threatened to kill her

Fatehpur News: नर्स को पति ने पीटा, जान से मारने की दी धमकी

Mon, 27 Feb 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Husband beat the nurse, threatened to kill her
फतेहपुर। हथगाम सीएचसी में तैनात नर्स पति और ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान है। मारपीट करने पर नर्स ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

प्रयागराज के आंबेडकर नगर करैलाबाग कालोनी निवासी स्वांती हथगाम सीएचसी में स्टाफ नर्स हैं। वह कुछ दिन पहले ससुराल गई थी। ससुराल में पति संतोष कुमार ने 23 फरवरी की रात करीब आठ बजे मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह सीएचसी आ गई। उसका पीछा करते हुआ पति भी सीएचसी आ गया। सीएचसी में सभी के सामने मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

आरोप लगाया कि उसके चरित्र पर आरोप लगाकर समाज के सामने बेइज्जत किया। सालों से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रुपयों की मांग करते हैं। हरकतों से तंग आकर 10 साल पहले तलाक का फैसला किया था। कुछ लोगों के समझाने पर तलाक नहीं लिया। अब उसे पति और ससुरालियों से जान का खतरा है। थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed