{"_id":"6a415ca2ef14d2333b07dfaa","slug":"hotel-worker-crushed-to-death-while-sleeping-under-truck-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157605-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक के नीचे सो रहे होटल कर्मी की कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक के नीचे सो रहे होटल कर्मी की कुचलकर मौत
विज्ञापन
अल्लीपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर होटल के बाहर खड़े ट्रक के नीचे सो रहे होटल कर्मी की रविवार शाम कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
मलवां थाना क्षेत्र के उसरहापुर गांव निवासी रवि कुमार (40) खागा स्थित एक होटल में कर्मचारी था। वह मजदूरी के बाद शाम को घर लौट रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं मोड़ के पास किसी वाहन से उतरने के बाद नशे की हालत में होटल के बाहर खड़े ट्रक के नीचे लेट गया। कुछ देर बाद चालक ट्रक स्टार्ट कर चल पड़ा।
लोगों ने रवि को ट्रक के नीचे देखकर शोर मचाया लेकिन तब तक वह कुचल चुका था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया कि ट्रक का नंबर मिल गया है। चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।