{"_id":"6334a5067e7498681357b9f5","slug":"hospital-up-news-fatehpur-news-fatehpur-fatehpur-news-knp72066956","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अस्पतालों में लगेंगे हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अस्पतालों में लगेंगे हेल्थ एटीएम
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की सांसद और केंद्र सरकार में राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने छह अस्पतालों में हेल्थ एटीएम लगाए जाने के लिए सांसद निधि का इस्तेमाल करने के लिए कहा है। उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर यह कार्य कराने की बात कही है।
सांसद के पत्र में जिन अस्पतालों में हेल्थ एटीएम लगने हैं, उसमें जिला अस्पताल, अमौली, बिंदकी, गाजीपुर, हथगाम और हरदो के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। इस मशीन के जरिये कोई भी व्यक्ति वजन, पल्स रेट की जांच कर सकता है।
इसके साथ ही कार्डियक ब्लड, शुगर, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटस, प्रेगनेंसी जैसी करीब 50 जांचें पांच मिनट में हो जाएंगी। यह सुविधाएं पूरी तरह से निशुल्क होंगी। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में विशेषज्ञ कम या नहीं होने के कारण जांचें नहीं हो पाती है, जिससे मरीजों को परेशान होना पड़ता है।