फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Horse dies due to electric current, groom saved life by jumping

बिजली करंट से घोड़े की मौत, दूल्हे ने कूद कर बचाई जान

Mon, 21 Dec 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Horse dies due to electric current, groom saved life by jumping
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हसवा। दूल्हा लेकर जा रहा घोड़ा पुराने बैंक आफ बड़ौदा के पास करंट की चपेट में आ गया। दूल्हे ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। बरातियों में भगदड़ मच गई। हादसे में घोड़े की मौके पर मौत हो गई। हादसे को लेकर बिजली विभाग पर जनता का गुस्सा उतरता रहा।
कस्बा निवासी दानिश की सोमवार को शादी थी। निकाह की रश्में पूरी होने के बाद परिजन बरात लेकर पुराने बैंक ऑफ बड़ौदा रोड से कस्बा के ही चौधराना मोहल्ला जा रहे थे। बरात के साथ काफी तादाद में बराती थे। शाम चार बजे जैसे ही बरात पुराने बैंक के सामने से गुजरी, तभी बिजली के लट्ठे में ढीले तार की वजह से करंट उतर आया। तार ढीले होने की वजह से बिजली का तार खंभे में छू रहा था। घोड़ा इसी खंभे से टकरा गया। करंट की चपेट में दूल्हा समेत घोड़ा आ गया। करंट लगने के बाद दूल्हा किसी तरह कूदा लेकिन घोड़े ने दम तोड़ दिया। हादसे का रूप देखकर भगदड़ मच गई। घोड़ा मालिक नवाब निवासी कोर्रा सादात ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही खरीदा था ।
विज्ञापन

मारपीट की दो घटनाओं में किशोर समेत तीन लहूलुहान
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के बलुआपुर गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट हो गई। गांव के ही एक शख्स ने विवाद पर रामकली और उनके नाती आशीष कुमार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। उधर, जोनिहा में पुत्तन यादव की पत्नी उमा देवी को मुन्ना ,योगेंद्र तथा राजा ने पीटकर जख्मी कर दिया। दोनों मारपीट की घटना में पीड़ित पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी बिंदकी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed